facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Stocks: नहीं थम रही अदाणी ग्रुप की मुसीबतें, अब इन दो कंपनियों के शेयर में तगड़ी गिरावट

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 12:33 PM IST
Adani

मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल (MSCI) ने कहा है कि अदाणी टोटल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन को 31 मई से एमएससीआई इंडिया सूचकांक से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को सुबह के कारोबार में गिरावट हुई।

बीएसई पर अदाणी टोटल गैस के शेयर पांच फीसदी गिरकर 812.60 रुपये पर आ गए। अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर भी पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ 871.15 रुपये पर आ गए।

एमएससीआई ने बताया कि उसने सूचकांक में तीन कंपनियों को हटाने और तीन नयी कंपनियों को जोड़ने का फैसला किया है। ये बदलाव 31 मई 2023 से लागू होंगे।

इंडस टावर्स को भी एमएससीआई इंडिया सूचकांक से बाहर कर दिया जाएगा। बीएसई पर इंडस टावर्स के शेयर 2.34 प्रतिशत गिरकर 147.90 रुपये पर आ गए।

जिन कंपनियों को सूचकांक में शामिल किया जाएगा, उनके नाम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट और सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन हैं।

दुनिया भर के इक्विटी निवेशक निवेश संबंधी फैसले करने के लिए एमएससीआई वैश्विक मानक सूचकांक का व्यापक रूप से उपयोग करते हैं।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 12:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement