facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Stocks: अपर सर्किट से अदाणी के अधिकांश शेयरों की चमक बढ़ी

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 10:50 AM IST
Adani Group

घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार यानी 23 मई को शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप के शेयरों (Adani Stocks) की चमक और बढ़ गई। ग्रुप के अधिकांश शेयर अपर सर्किट के स्तर तक पहुंच गए। सुप्रीम कोर्ट के पैनल से अदाणी ग्रुप को क्लीन चिट मिलने के बाद ग्रुप के शेयरों के बारे में निवेशकों की धारणा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों ने खुलने के तुरंत बाद ₹2,674.35 के 15 फीसदी की उछाल के साथ अपर सर्किट को हिट किया। अदाणी विल्मर के शेयरों ने भी कारोबार की शुरुआत में ₹488.80 के अपने 10 फीसदी के अपर सर्किट लेवल को हिट किया।

Also Read: Stocks to Watch: Adani Group, Realty, NTPC, Zomato, Zee Ent के शेयर आज फोकस में

अदाणी पावर के शेयर ₹260.40 के 5 फीसदी अपर सर्किट पर खुले, अदाणी ट्रांसमिशन ₹866.60 के 5 फीसदी अपर सर्किट पर खुले, अदाणी ग्रीन एनर्जी ₹989.50 के 5 फीसदी अपर सर्किट पर खुले और अदाणी टोटल गैस ₹757.40 के 5 फीसदी अपर सर्किट पर खुला। शुरुआती कारोबार में अदानी पोर्ट्स के शेयर करीब 8 फीसदी उछले। इनमें से ज्यादातर शेयरों ने पिछले कारोबारी सत्र में भी जोरदार बढ़त दर्ज की थी।

अदाणी ग्रुप के 10 में से 6 शेयरों ने 22 मई को अपने अपर सर्किट को छुआ, डॉलर के संदर्भ में ग्रुप की बाजार हैसियत पिछले कारोबारी सत्र से 9.7 अरब डॉलर बढ़कर 122.9 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल 30 अगस्त के बाद से सबसे अधिक है।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement