facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Stocks: लौट रहा निवेशकों का भरोसा ! समूह की सात कंपनियों के शेयर चढ़े, अदाणी एंटरप्राइजेज में 20 फीसदी तेजी

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 8:47 PM IST
Adani Group Share
PTI

अदाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बुधवार को लाभ के साथ बंद हुए, जिनमें समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज करीब 20 फीसदी की बढ़त पर रही। कारोबार के अंत में समूह की कुल सात कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए जबकि तीन कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।

ब्रोकरेज फर्म स्टॉक्सबॉक्स के शोध प्रमुख मनीष चौधरी ने बताया कि पिछले दो कारोबारी सत्रों में अदाणी समूह की कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में लगभग 70,000 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई हो चुकी है। इसके बाद भी समूह के कुल बाजार मूल्यांकन में पिछले दस कारोबारी दिनों में लगभग 8.7 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग 45 फीसदी का नुकसान हुआ है।

अमेरिकी शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अदाणी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी। उसके बाद से ही इसके शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2,158.65 रुपये के भाव पर बंद हुए जो 19.76 फीसदी वृद्धि को दर्शाता है। इसके साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण 40,601.14 करोड़ रुपये बढ़कर 2.46 लाख करोड़ रुपये हो गया।

अदाणी पोर्ट और स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर 8.34 फीसदी बढ़कर 599.45 रुपये के भाव पर बंद हुए। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9,969.04 करोड़ रुपये बढ़कर 1.29 लाख करोड़ पर पहुंच गया। अदाणी पावर 182 रुपये, अदाणी ट्रांसमिशन 1,314.25, एनडीटीवी 227.75 रुपये और अदाणी विल्मर 419.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इन सभी कंपनियों में पांच-पांच फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट भी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 384.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : अदाणी को एक और झटका ! फ्रांस की TotalEnergies ने Adani Group के हाइड्रोजन प्रोजेक्ट में साझेदारी रोकी

दूसरी तरफ, समूह की तीन कंपनियां नुकसान में रहीं। अदाणी टोटल गैस पांच फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी 4.92 फीसदी और एसीसी 1.11 फीसदी की गिरावट में रहीं। इसके पहले मंगलवार को भी समूह की दस में से छह कंपनियों के शेयर चढ़े थे। समूह की कंपनियों को दिए गए कर्जों से बैंकों की ऋण गुणवत्ता पर कोई असर न पड़ने के रेटिंग एजेंसियों के बयान से शेयरों को समर्थन मिला।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 7:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement