facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Stocks Today : ग्रुप की चार कंपनियों के शेयर संभले, अदाणी पोर्ट्स में आठ प्रतिशत का उछाल

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 7:14 PM IST
Adani Ports Q3 Results

अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स समेत ग्रुप की चार कंपनियों के शेयर शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। इससे पहले पिछले छह दिनों से अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट हुई थी।

अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,584.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह अपने एक साल के निचले स्तर 1,017.10 तक गिर गया था।

अदाणी पोर्ट्स का शेयर वापसी करते हुए 7.98 फीसदी बढ़कर 498.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। दिन के कारोबार के दौरान यह 14.51 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ अपने एक साल के निचले स्तर 394.95 रुपये पर पहुंच गया था। अंबुजा सीमेंट ने 6.03 प्रतिशत और एसीसी ने 4.39 प्रतिशत की तेजी दर्ज की।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि फ्रांसीसी बिजली कंपनी टोटलएनर्जीज का बयान आने के बाद बाजार में सकारात्मक धारणा बनने से अदाणी ग्रुप के कुछ शेयरों में तेजी देखी गई।

हालांकि, अदाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अदाणी पावर में पांच फीसदी, अदाणी टोटल गैस में पांच फीसदी, अदाणी विल्मर में 4.99 फीसदी और एनडीटीवी में 4.98 फीसदी की गिरावट हुई।

अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले ग्रुप पर ‘शेयरों में गड़बड़ी करने और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिराावट आ रही है। अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए आरोपों को खारिज किया है।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement