facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani Total Gas Q1 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 7% बढ़कर 148 करोड़ रुपये हुआ

CNG बिक्री बढ़ने से उसकी आय सुधरी है। इस तिमाही में अदाणी टोटल ने कुल 19.8 करोड़ घन मीटर गैस की बिक्री की।

Last Updated- August 01, 2023 | 6:14 PM IST
Adani Group
Shutter Stock

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट सात प्रतिशत बढ़कर 148 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजारों को तिमाही नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 138 करोड़ रुपये रहा था।

CNG बिक्री बढ़ने से अदाणी टोटल की आय सुधरी

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व दो प्रतिशत बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गया। CNG बिक्री बढ़ने से उसकी आय सुधरी है। इस तिमाही में अदाणी टोटल ने कुल 19.8 करोड़ घन मीटर गैस की बिक्री की। इसमें से CNG की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 12.8 करोड़ घन मीटर हो गई।

Also read: Maruti Suzuki sales: 3.2 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 181,360 वाहनों की हुई बिक्री, SUV टॉप पर

गैस कीमतों के निर्धारण संबंधी नियम में हुए बदलाव का मिला फायदा

आलोच्य तिमाही में कंपनी के CNG स्टेशनों की संख्या बढ़कर 467 हो गई जबकि वह पाइप से रसोई गैस की आपूर्ति 7.28 लाख घरों तक कर रही है। अदाणी टोटल गैस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुरेश पी मंगलानी ने कहा, ‘अप्रैल-जून तिमाही की शुरुआत में ही सरकार ने गैस कीमतों के निर्धारण संबंधी अहम बदलाव किए थे जिससे कंपनी को PNG और CNG की कीमतें घटाने में मदद मिली।’

Also read: 62 प्रतिशत कॉरपोरेट कर्मचारियों को मिला सैलरी में इंक्रीमेंट, छोटे शहर निकले आगे: रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि कंपनी अब गैस वितरण के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग स्टेशन भी लगाने में जुटी है। इसके अलावा कचरे से बायोगैस बनाने और भारी वाहनों के लिए LNG स्टेशन लगाने की संभावनाएं भी तलाश रही है।

First Published - August 1, 2023 | 6:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट