facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CNG की सेल से बढ़ा अदाणी टोटाल गैस का नेट प्रॉफिट

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 11:28 PM IST
Shares faced wrath due to new allegations against Adani

वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में CNG की बिक्री ज्यादा रहने से अदाणी टोटल गैस का एकीकृत कर पश्चात लाभ 20.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 97.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की तरफ से मंगलवार को घोषित नतीजे से यह जानकारी मिली। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का कर पश्चात लाभ 81.09 करोड़ रुपये रहा था।

यह ऊर्जा कंपनी अदाणी समूह व टोटालएनर्जीज ऑफ फ्रांस का संयुक्त उद्यम है। कंपनी ऑटोमोबाइल के लिए सीएनजी की खुदरा बिक्री करती है और घरों में पीएनजी की आपूर्ति करती है।

क्रमिक आधार पर कंपनी का शुद्ध‍ लाभ हालांकि 34.8 फीसदी घटा। वित्त वर्ष 23 में कर पश्चात लाभ 7.28 फीसदी की बढ़त के साथ 546.49 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 0.25 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा की है।

वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में सीएनजी बिक्री का वॉल्यूम बढ़कर 121 एमएमएससीएम हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 100 एमएमएससीएम रहा था। इस बीच, पीएनजी की बिक्री का वॉल्यूम घटकर 72 एमएमएससीएम रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 89 एमएमएससीएम रहा था।

अदाणी टोटाल गैस के कार्यकारी निदेशक व सीईओ सुरेश पी मंगलानी ने कहा, स्टील पाइपलाइन व सीएनजी स्टेशनों के तेजी से हुए विकास से हमें उन इलाकों में प्राकृतिक गैस का इकोसिस्टम बनाने में मदद मिली, जहां हम मौजूद हैं। अब इससे हमें आगे पीएनजी ग्राहकों को जोड़ने में मदद मिलेगी। ग्राहकों को ऊर्जा की व्यापक पेशकश के लिए अदाणी टोटाल अपनी एसपीवी के जरिए ई-मोबिलिटी व बायो में उतरी है।

मंगलानी ने कहा, एसपीवी के जरिए कंपनी की योजना अगले 12 से 18 महीने में 3,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने की है। कंपनी उत्तर प्रदेश में भारत के सबसे बड़े बायोगैस संयंत्रों में से एक बना रही है, जिस पर तेजी से काम हो रहा है।

कंपनी का परिचालन राजस्व इस अवधि में सालाना आधार पर 12.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,197.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का एबिटा सालाना आधार पर 49 फीसदी की उछाल के साथ 195.2 करोड़ रुपये रहा। साथ ही मार्जिन पिछले साल की समान अवधि के 13 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 17.5 फीसदी पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement