facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aditya Birla Group की कंपनी का डिमर्जर फाइनल, 22 मई को रिकॉर्ड और एक्स-डेट

Advertisement

Aditya Birla Fashion की नई कंपनी में Madura Fashion के ब्रांड्स होंगे जैसे Louis Philippe, Van Heusen, Allen Solly और Peter England

Last Updated- May 18, 2025 | 9:37 AM IST
Aditya Birla

आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी Aditya Birla Fashion and Retail Ltd (ABFRL) इस हफ्ते डिमर्जर करने जा रही है। कंपनी ने इसकी रिकॉर्ड डेट, एक्स-डेट और शेयर रेशियो की जानकारी भी दी है। इस डिमर्जर के तहत कंपनी का लाइफस्टाइल बिज़नेस अलग कर दिया जाएगा और एक नई कंपनी बनेगी। जिसका नाम Aditya Birla Lifestyle Brands Limited (ABLBL) है। इस नई कंपनी में Madura Fashion के ब्रांड्स होंगे जैसे Louis Philippe, Van Heusen, Allen Solly और Peter England.

Aditya Birla Fashion के डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट क्या है?

कंपनी ने बताया है कि 22 मई 2025 (गुरुवार) को डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट होगी। इसी दिन यह तय किया जाएगा कि किन निवेशकों को नई कंपनी के शेयर मिलेंगे। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “22 मई 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, ताकि यह पता चल सके कि किन शेयरधारकों को नई कंपनी ABLBL के शेयर मिलेंगे।”

Aditya Birla Fashion का शेयर रेशियो क्या रहेगा?

डिमर्जर में निवेशकों को 1:1 के अनुपात में शेयर मिलेंगे। मतलब, अगर आपके पास Aditya Birla Fashion and Retail के 1 शेयर हैं, तो आपको नई कंपनी Aditya Birla Lifestyle Brands के भी 1 शेयर मिलेंगे। कंपनी ने कहा, “हर एक शेयरधारक को, जिनके पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर होंगे, उतने ही शेयर ABLBL के भी मिलेंगे,” Aditya Birla Lifestyle Brands के शेयर BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। लिस्टिंग डेट बाद में घोषित की जाएगी।

गौर करने वाली बात है कि 22 मई को एक स्पेशल ट्रेडिंग सेशन होगा, जिसमें यह तय किया जाएगा कि नई कंपनी के शेयर का शुरुआती भाव क्या रहेगा। इसके बाद जब रेगुलेटरी मंज़ूरी मिल जाएगी, तब शेयर मार्केट में इसकी लिस्टिंग होगी।

Aditya Birla Fashion के अभी के शेयर का भाव क्या है?

Aditya Birla Fashion and Retail के शेयर शुक्रवार, 16 मई 2025 को BSE पर 277.95 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement