facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹500 से निवेश शुरू, कमाई का जबरदस्त मौका! जानिए आदित्य बिड़ला MF के नए फंड्स की पूरी डिटेल

Advertisement

Aditya Birla Sun Life Mutual Fund ने लॉन्च किए दो नए फंड – तेजी से बढ़ते शेयरों और मजबूत कंपनियों में निवेश का मौका।

Last Updated- July 22, 2025 | 9:29 AM IST
Fund

Aditya Birla Sun Life Mutual Fund ने निवेशकों के लिए दो नए फैक्टर-बेस्ड इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं – आदित्य बिड़ला सन लाइफ BSE 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड और BSE 500 क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड। इन दोनों फंडों का न्यू फंड ऑफर (NFO) 21 जुलाई से शुरू हो चुका है और 4 अगस्त 2025 को बंद होगा।

किन कंपनियों में होगा निवेश?

मोमेंटम इंडेक्स फंड BSE 500 इंडेक्स की उन 50 कंपनियों में निवेश करेगा जिनके शेयरों की कीमत में बीते महीनों में सबसे तेज़ बढ़त देखी गई है। इसका मकसद तेजी से बढ़ते सेक्टर्स और ट्रेंडिंग स्टॉक्स से ज्यादा रिटर्न कमाना है।

वहीं क्वालिटी इंडेक्स फंड, BSE 500 की उन 50 कंपनियों में निवेश करेगा जिनकी बैलेंस शीट मज़बूत है, रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) अच्छी है और कर्ज़ का स्तर बहुत कम है। ऐसे शेयर आमतौर पर बाज़ार की गिरावट में भी स्थिरता बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें: SBI QIP: LIC ने ₹5,000 करोड़ में खरीदे SBI के शेयर, अब बैंक में हिस्सेदारी बढ़कर हुई इतनी

निवेश की शर्तें और राशि

दोनों योजनाओं में न्यूनतम निवेश ₹500 से किया जा सकता है और इसके बाद ₹100 के गुणक में निवेश बढ़ाया जा सकता है। SIP के ज़रिए भी निवेश शुरू किया जा सकता है, जिसमें न्यूनतम राशि ₹500 प्रति माह या प्रति सप्ताह रखी गई है।

फंड मैनेजर और एक्ज़िट लोड

दोनों फंडों का प्रबंधन प्रिया श्रीधर करेंगी। निवेश के 15 दिन के भीतर पैसे निकालने पर 0.10% का एक्ज़िट लोड लगेगा। लेकिन 16वें दिन के बाद कोई शुल्क नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें: Bajaj Finance में बड़ा उलटफेर! MD ने दिया इस्तीफा, अब निवेशक क्या करें? जानिए ब्रोकरेज की राय

किन निवेशकों के लिए हैं ये फंड?

मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो तेज़ी वाले शेयरों से तेज़ रिटर्न कमाने की इच्छा रखते हैं और जोखिम लेने को तैयार हैं। वहीं क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो लंबी अवधि के लिए सुरक्षित और स्थिर निवेश करना चाहते हैं और बाज़ार की गिरावट में भी अपने निवेश को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

AMC का क्या कहना है?

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के एमडी और सीईओ ए. बालसुब्रमण्यम ने कहा, “इन दोनों फंड्स के ज़रिए हम निवेशकों को फैक्टर-बेस्ड स्ट्रैटेजी अपनाने का मौका दे रहे हैं, जो समय के साथ अच्छे नतीजे देती आई हैं। मोमेंटम फंड जहां तेज़ी वाले शेयरों में अवसर देता है, वहीं क्वालिटी फंड स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करता है।”

जोखिम का स्तर और सलाह

Risk-o-meter के मुताबिक, दोनों स्कीमों को ‘बहुत उच्च जोखिम’ (Very High Risk) की कैटेगरी में रखा गया है। इसलिए निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लेकर ही इन फंड्स में निवेश करें।

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement