facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2024 में 5600% डिविडेंड के बाद Rekha Jhunjhunwala के निवेश वाली कंपनी ने नए डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय की

Advertisement

CRISIL का डिविडेंड: 2025 में पहली बार शेयरधारकों को मिलेगा लाभांश

Last Updated- April 20, 2025 | 3:14 PM IST
Jhunjhunwala Portfolio's stock

BSE 500 में शामिल और ग्लोबल एनालिटिक्स कंपनी CRISIL Ltd ने अपने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट का ऐलान कर दिया है। यह डिविडेंड कंपनी के वित्त वर्ष 2025 (जो 31 दिसंबर 2025 को खत्म होगा) का पहला भुगतान होगा।

कंपनी की बोर्ड मीटिंग 30 अप्रैल 2025 को होगी, जिसमें मार्च तिमाही (जनवरी से मार्च 2025) के नतीजों के साथ-साथ इस अंतरिम डिविडेंड पर भी फैसला लिया जाएगा। CRISIL ने यह जानकारी 15 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिए दी।

रिकॉर्ड डेट 7 मई और भुगतान की तारीख 19 मई

CRISIL ने बताया कि अगर बोर्ड इस अंतरिम डिविडेंड को मंज़ूरी देता है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 7 मई 2025 रखी गई है। यानी अगर कोई निवेशक इस तारीख तक कंपनी के शेयर अपने पास रखता है, तो उसे डिविडेंड मिलेगा। वहीं, डिविडेंड का भुगतान 19 मई 2025 को किया जाएगा।

रेखा झुनझुनवाला की 5.19% हिस्सेदारी

इस कंपनी में मशहूर निवेशक रेखा झुनझुनवाला की भी हिस्सेदारी है। उनके पास CRISIL के 37,99,000 शेयर हैं, जो कंपनी में 5.19% हिस्सेदारी के बराबर है। ऐसे में उन्हें भी इस डिविडेंड से अच्छा लाभ मिलेगा।

2024 में मिला था ₹56 प्रति शेयर का डिविडेंड

CRISIL अपने निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न देती आई है। बीते साल यानी 2024 में कंपनी ने कुल ₹56 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। इसमें ₹7, ₹8 और ₹15 के तीन अंतरिम डिविडेंड के बाद, फरवरी 2025 में कंपनी ने ₹26 का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था। यह कुल 5600% डिविडेंड बनता है (Re 1 के फेस वैल्यू पर)।

शेयर प्राइस में भी तेज़ी

17 अप्रैल 2025 को CRISIL का शेयर 1.72% बढ़कर ₹4554.50 पर बंद हुआ। कंपनी की लगातार बेहतर परफॉर्मेंस और डिविडेंड रिकॉर्ड को देखते हुए इसमें निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

Advertisement
First Published - April 20, 2025 | 3:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement