facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चार महीनों के बाद झूम उठे बाजार, BSE Sensex ने लगाई 1,031 अंक की ऊंची छलांग, Nifty भी मजबूत

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 8:16 PM IST
share market

घरेलू बाजारों में शुक्रवार को एक कारोबारी सत्र की सर्वाधिक बढ़त दर्ज हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के मजबूत प्रदर्शन के दम पर बाचार झूम उठे। बीएसई सेंसेक्स 1,031 अंक (1.8 प्रतिशत) की ऊंची छलांग लगाकर 58,991 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 279 अंक (1.6 प्रतिशत) उछल कर 17,360 पर बंद हुआ। पिछले साल 11 नबंवर के बाद दोनों सूचकांकों के लिए किसी एक कारोबारी सत्र की यह सबसे बड़ी तेजी रही।

दुनिया भर से मिले-जुले संकेत भी देसी बाजारों के उत्साह पर असर नहीं डाल पाए। चीन में मजबूत आर्थिक आंकड़े आने के बाद एशिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी दिखी मगर यूरोप में महत्त्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े आने से पहले वहां के बाजारों में कमजोरी दिखी।

शुक्रवार को बढ़त दर्ज करने के साथ ही भारतीय बाजार पिछले तीन महीनों में शुद्ध गिरावट के दौर से निकलने में कामयाब रहे। हालांकि, निफ्टी मार्च में केवल 0.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कर पाया। अगर मार्च गिरावट के साथ बंद होता तो पिछले 22 वर्षों में यह सबसे खराब कारोबारी महीना रहा होता। निफ्टी मार्च तिमाही में 4 प्रतिशत से अधिक और वित्त वर्ष में 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

मॉर्गन स्टैनली की तरफ से भारतीय शेयरों की रेटिंग में सुधार के बाद बाजार में धारणा मजबूत हो गई। ऐक्सिस सिक्योरिटीज पीएमएस में मुख्य निवेश अधिकारी नवीन कुलकर्णी ने कहा, ‘भारतीय बाजार ने वैश्विक बाजारों के साथ कदम-ताल मिलाते दिखे। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वैश्विक बाजारों में मजबूती दिखी। इस सप्ताह बाजारों में मजबूती जरूर दिखा है मगर आने वाले कुछ समय में उतार-चढ़ाव से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसकी वजह भी साफ है क्योंकि अमेरिका और यूरोप में बैंकिंग संकट अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।’

इस सप्ताह के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 2.5 प्रतिशत की बढ़त दिखी। वहीं, निफ्टी स्मॉल-कैप सूचकांकन मात्र 0.8 प्रतिशत चढ़ा। शुक्रवार को बड़ी बढ़त दर्ज करने के बाद भी भारतीय बाजार अब भी दिसंबर के अपने ऊंचे स्तरों से करीब 8 प्रतिशत नीचे हैं। बाजार में गिरावट के बाद निफ्टी का पिछले 12 महीनों का मूल्यांकन 10 वर्षों के 22.4 से घटकर 21 रह गया।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 8:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement