facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

RBI के एक्शन के बाद JM Financial के शेयरों में तगड़ी गिरावट, 19% फिसले शेयर

Advertisement

RBI ने रेगुलेटरी और गवर्नेंस संबंधी खामियों का हवाला देते हुए जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पर शेयरों और डिबेंचर के बदले लोन देने से रोक लगा दी है।

Last Updated- March 06, 2024 | 10:51 AM IST
RBI

JM Financial Share Price : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक्शन के बाद जेएम फाइनेंशियल के शेयरों में जोरदार गिरावट देखे को मिली है।

कंपनी के शेयर मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही 19 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए। BSE पर सुबह 10:37 बजे कंपनी का शेयर 16.13 प्रतिशत या 15.40 रुपये की गिरावट के साथ 80.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

बता दें कि आरबीआई ने रेगुलेटरी और गवर्नेंस संबंधी खामियों का हवाला देते हुए जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पर शेयरों और डिबेंचर के बदले लोन देने से रोक लगा दी है।

आईपीओ के बदले लोन मंजूर करने और वितरित करने से भी रोक

बैंकिंग रेगुलेटर आरबीआई ने जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स को तत्काल प्रभाव से शेयरों को आईपीओ के बदले लोन मंजूर करने और वितरित करने से भी रोक दिया है।

रिजर्व बैंक का कहना है कि आईपीओ फाइनेंसिंग के साथ-साथ (नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर) सब्सक्रिप्शन के लिए कंपनी द्वारा मंजूर किए गए लोन के संबंध में देखी गई कुछ गंभीर गलतियों के कारण यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।

आरबीआई ने कहा, “रेगुलेटरी दिशानिर्देशों के उल्लंघन के अलावा कंपनी में गवर्नेंस से सम्बंधित मुद्दों पर गंभीर चिंताएं हैं, जो हमारे आकलन के अनुसार ग्राहकों के हित के लिए हानिकारक हैं।”

जेएम फाइनेंशियल ने क्या कहा ?

हालांकि, जेएम फाइनेंशियल ग्रुप ने एक बयान जारी कर अपनी लोन मंजूरी प्रक्रिया में किसी भी खामी से इनकार कर दिया और कहा कि उसने लागू नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।

कंपनी ने कहा, “जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई पर आरबीआई की तरफ से जारी आदेश की सावधानी और डिटेल से समीक्षा के बाद हम मानते हैं कि हमारी ऋण मंजूरी प्रक्रिया में कोई महत्वपूर्ण कमी नहीं हुई है।”

कंपनी ने कहा, ”लागू नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। हम यह भी पुष्टि करना चाहते हैं कि गवर्नेंस संबंधी कोई भी समस्या नहीं है और हम अपने सभी बिजनेस और ऑपरेशंस से जुड़े कामकाज को वास्तविक तरीके से चलाते हैं।’

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement