facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sebi की रिपोर्ट के बाद Zee Entertainment के शेयरों में खलबली! 10% का लोअर सर्किट लगा

Advertisement

सोनी ग्रुप कॉर्प की भारत इकाई के साथ मर्जर डील के पतन के बाद हाल ही में ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है।

Last Updated- February 21, 2024 | 10:48 AM IST
Zee Q2 Results

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprises) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सेबी (Sebi) द्वारा कंपनी के खातों में 2,000 करोड़ रुपये की हेरा-फेरी पाए जाने की रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर बुधवार को शुरूआती कारोबार में 10 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गए।

पिछले 1 साल में 30% से ज्यादा गिरा ज़ी एंटरटेनमेंट का शेयर

सोनी ग्रुप कॉर्प की भारत इकाई के साथ मर्जर डील के पतन के बाद हाल ही में ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर में सालाना आधार 30 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

वहीं, पिछले छह महीनों में कंपनी का शेयर 36.11 प्रतिशत की गिरावट ले चुका है। ज़ी एंटरटेमेंट का शेयर (Zee Entertainment Enterprises Share) सुबह 10:34 बजे 10.52 प्रतिशत या 20.30 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 172.70 रुपये पर था।

ये पढ़े: Sony और ZEE के बीच डील में नया मोड़! मर्जर को लेकर दोनों कंपनियों में फिर शुरू हुई बातची

सेबी की जांच में बड़ा खुलासा

अब मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अपनी जांच में खुलासा किया है कि कंपनी में करीब 240 मिलियन डॉलर ( करीब ₹2000 करोड़) के फंड डायवर्जन हुआ है। बता दें, न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, सेबी ने Zee फाउंडर्स की जांच के दौरान ये पाया कि करीब 200 करोड़ रुपये के फंड को इस कंपनी से डायवर्ट किया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि जब सेबी ने जांच शुरु की थी तो इसे इतनी बढ़ी रकम का अनुमान नहीं था, सेबी के अंदाजे के मुकाबले यह रकम करीब 10 गुना है।

हालांकि, ये जानकारी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट से सामने आई है। इस बारे में सेबी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement