facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AIF: शेयर्स बाजार अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड नहीं जुटा सकेगा नया निवेश

Advertisement

SBPL को पोंजी और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) योजना चलाते पाया गया था। जिसके बाद SEBI ने ‘शेयर्स बाजार अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड’ को नया निवेश स्वीकार करने से रोक दिया है।

Last Updated- February 02, 2024 | 11:41 PM IST
AIF: शेयर्स बाजार अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड नहीं जुटा सकेगा नया निवेश, AIF: Share Market Alternative Investment Fund will not be able to raise new investment

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘शेयर्स बाजार अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड’ (एआईएफ) को नया निवेश स्वीकार करने से रोक दिया है। नियामक ने कहा है कि परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी ने प्रायोजक शेयर्र बाजार (एसबीपीएल) के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई का खुलासा किए बगैर पंजीकरण हासिल कर लिया था। एसबीपीएल को पोंजी और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) योजना चलाते पाया गया था।

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण ने अपने आदेश में कहा, ‘शेयर्स बजार एआईएफ की कस्टोडियन ऑर्बिस फाइनैंशियल कॉरपोरेशन को ट्रेडिंग/डीमैट और बैंक खाते में किसी भी डेबिट/क्रेडिट लेनदेन की अनुमति नहीं होगी।’

2020 में एनएसई की जांच में पाया गया कि एसबीपीएल ने उन निवेशकों को झांसे में रखा, जिनका पैसा प्रतिभूति बाजार में निवेश किया जाना था, जबकि वह इसे कथित तौर पर पोंजी/एमएलएम योजना में निवेश कर रही थी।

आरोप है कि एसबीपीएल ने बगैर पंजीकरण के ही सलाहकार सेवाएं और पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं मुहैया कराईं और 18 से 48 प्रतिशत के बीच प्रतिफल का भरोसा दिया।

बाद में उसने अप्रैल 2023 में शेयर्स बाजार एआईएफ के लिए कैटेगरी-3 एआईएफ पंजीकरण हासिल कर लिया। इस फंड ने 21 करोड़ रुपये की कुल पूंजी प्रतिबद्धता के साथ नवंबर 2023 में अपनी पहली क्लोजिंग की।

एआईएफ के लिए पंजीकरण हासिल करते समय एसबीपीएल यह खुलासा करने में विफल रही कि उसे बीएसई और पिछली नियामक कार्रवाई द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था।

इसके अलावा उसे अवैध तरीके से रकम जुटाने की गतिविधि में शामिल पाया गया, भले ही उसने सेबी से वादा किया था कि उसने ऐसी गतिविधियां बंद कर दी हैं।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement