facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airtel ने समय से पहले चुका दिए 8,204 करोड़ रुपये

Advertisement

Airtel ने कहा है कि किस्तों पर 10 फीसदी ब्याज लग रहा था और एयरटेल ने इसका समय से पहले भुगतान कर दिया है।

Last Updated- July 31, 2023 | 11:06 PM IST
Bharti Airtel

भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग को 8,024 करोड़ रुपये का समय से पहले भुगतान कर दिया है, जो साल 2015 में हुई नीलामी के दौरान खरीदे गए स्पेक्ट्रम की देनदारी थी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को सोमवार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा है कि किस्तों पर 10 फीसदी ब्याज लग रहा था और एयरटेल ने इसका समय से पहले भुगतान कर दिया है। इसके लिए काफी कम वित्तीय लागत पर कंपनी को रकम उपलब्ध थी।

स्पेक्ट्रम की टाली गई देनदारी दूरसंचार ऑपरेटरों पर पिछले वर्षों में खरीदे गए स्पेक्ट्रम की है, जो उन्हें सरकार को चुकाना है। इसका भुगतान किस्तों में हो रहा है।

यह समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की देनदारी से अलग है, जो सरकार की तरफ से दूरसंचार कंपनियों से यूजेज व लाइसेंसिंग शुल्क के तौर पर लिया जाता है।

निजी क्षेत्र की तीन दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया पर सरकार का 3.78 लाख करोड़ रुपये बकाया है, जिसका भुगतान वित्त वर्ष 23-24 से वित्त वर्ष 38-39 तक किस्तों में होना है। पिछले साल लोकसभा में यह सूचना दी गई थी।

Also read: सार्वजनिक निवेश में बढ़ोतरी से होगी 68.5 करोड़ डॉलर की पैसिव खरीद

सोमवार को जारी एयरटेल की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, कंपनी की पहुंच अच्छी तरह से विशाखित पूंजी, वित्त तक बरकरार है। पिछले साल कंपनी ने तय समयावधि से पहले 24,334 करोड़ रुपये की देनदारी चुकाई थी। साल 2021 में एयरटेल नने 15,519 करोड़ रुपये का भुगतान समय से पहले किया था।

इस बीच, मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस जियो ने मार्च 2021 से पहले खरीदे गए स्पेक्ट्रम से संबंधित 30,791 करोड़ रुपये का पूरा बकाया चुका दिया था। इसमें 2014-16 में खरीदे गए स्पेक्ट्रम पर और साल 2021 में एयरटेल से राइट टु यूज एग्रीमेंट के तरह खरीदे गए स्पेक्ट्रम पर अर्जित ब्याज शामिल है।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement