facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: टॉप-10 कंपनियों की मार्केट कैप में भारी गिरावट, Airtel-TCS सबसे ज्यादा प्रभावित

Advertisement

MCap: पिछले हफ्ते कमजोर बाजार में टॉप-10 कंपनियों में से सात की मार्केट कैप में ₹88,635 करोड़ से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।

Last Updated- November 09, 2025 | 12:16 PM IST
Market Cap
Representative Image

देश की टॉप-10 सबसे कीमती कंपनियों में से सात की कुल बाजार पूंजी में बीते हफ्ते में ₹88,635.28 करोड़ की कमी देखी गई। इस दौरान भरी गिरावट के साथ भले ही शेयर बाजार कमजोर रहे, लेकिन कुछ कंपनियों के शेयरों ने लाभ भी दिखाया।

बीएसई का प्रमुख सूचकांक पिछले हफ्ते 722.43 अंक या 0.86% गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 229.8 अंक या 0.89% कमजोर हुआ।

इस दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप में सबसे अधिक गिरावट देखी गई, जो ₹30,506.26 करोड़ घटकर ₹11,41,048.30 करोड़ रह गई। टीसीएस की बाजार पूंजी ₹23,680.38 करोड़ घटकर ₹10,82,658.42 करोड़ हुई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप ₹12,253.12 करोड़ घटकर ₹5,67,308.81 करोड़, रिलायंस इंडस्ट्रीज ₹11,164.29 करोड़ घटकर ₹20,00,437.77 करोड़, एचडीएफसी बैंक ₹7,303.93 करोड़ घटकर ₹15,11,375.21 करोड़, इन्फोसिस ₹2,139.52 करोड़ कम होकर ₹6,13,750.48 करोड़ और आईसीआईसीआई बैंक ₹1,587.78 करोड़ घटकर ₹9,59,540.08 करोड़ रही।

वहीं, टॉप-10 कंपनियों में से कुछ कंपनियों की मार्केट कैप में बढ़त भी देखी गई। एलआईसी की मार्केट कैप ₹18,469 करोड़ बढ़कर ₹5,84,366.54 करोड़, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ₹17,492.02 करोड़ बढ़कर ₹8,82,400.89 करोड़ और बजाज फाइनेंस ₹14,965.08 करोड़ बढ़कर ₹6,63,721.32 करोड़ रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी सबसे कीमती घरेलू कंपनी बनी हुई है, इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भर्ती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान है।

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 12:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement