facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aurobindo Pharma, Tata Steel और Sona BLW में खरीदारी का मौका? एक्सपर्ट ने बताए टारगेट

Advertisement

अजीत मिश्रा का मानना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Aurobindo Pharma, Tata Steel और Sona BLW Precision Forgings में आगे तेजी देखने को मिल सकती है

Last Updated- May 14, 2026 | 8:25 AM IST
Stock Market

Stocks To Buy: शेयर बाजार में बुधवार को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले चार कारोबारी सत्रों की भारी गिरावट के बाद बाजार ने थोड़ी राहत जरूर दिखाई, लेकिन निवेशकों की चिंता अभी भी बनी हुई है। निफ्टी कमजोर शुरुआत के बाद दिनभर रिकवरी की कोशिश करता रहा और आखिर में मामूली बढ़त के साथ 23,412 के स्तर पर बंद हुआ। रेलिगेयर ब्रोकिंग के एसवीपी रिसर्च अजीत मिश्रा के मुताबिक बाजार पर अभी भी कई दबाव बने हुए हैं। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बाजार में कुछ हैवीवेट शेयरों में खरीदारी की वजह से रिकवरी देखने को मिली, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में फिर बिकवाली लौट आई।

किन सेक्टर्स में दिखी मजबूती?

अजीत मिश्रा के मुताबिक मेटल, एनर्जी और FMCG सेक्टर के शेयरों में मजबूती देखने को मिली, जबकि IT और ऑटो शेयरों पर दबाव बना रहा। हालांकि बड़े उतार-चढ़ाव के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत चढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी में आगे क्या?

अजीत मिश्रा ने कहा कि निफ्टी 23,262 के इंट्राडे लो से रिकवर हुआ है और 23,150 के आसपास बने गैप को लगभग भर चुका है। हालांकि बैंक निफ्टी में अभी भी कमजोरी बनी हुई है और उसमें 52,800 के स्तर तक गिरावट की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि निफ्टी में 23,600 से 23,700 के स्तर के आसपास फिर से बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों को सावधानी के साथ ट्रेडिंग करनी चाहिए। अजीत मिश्रा का कहना है कि फिलहाल फार्मा, हेल्थकेयर, मेटल और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी के मौके बने हुए हैं।

अजीत मिश्रा की राय: इन 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह

Aurobindo Pharma में खरीदारी की सलाह

अजीत मिश्रा ने Aurobindo Pharma में खरीदारी की सलाह दी है। शेयर फिलहाल करीब 1,497 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। उनके मुताबिक स्टॉक में मजबूत तेजी बनी हुई है और यह लगातार हाईर हाई-हाईर लो का पैटर्न बना रहा है। शेयर अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है, जो इसकी मजबूती दिखाता है। उन्होंने इस शेयर के लिए 1,598 रुपये का टारगेट और 1,440 रुपये का स्टॉप लॉस दिया है।

Sona BLW Precision Forgings में भी तेजी के संकेत

अजीत मिश्रा के मुताबिक Sona BLW Precision Forgings का चार्ट भी मजबूत दिख रहा है। शेयर करीब 591 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टॉक ने हाल ही में अच्छा ब्रेकआउट दिया है और ऊंचे स्तरों पर भी खरीदारी बनी हुई है। बढ़ते वॉल्यूम यह दिखाते हैं कि निवेशकों की दिलचस्पी अभी भी बनी हुई है। इस शेयर के लिए उन्होंने 635 रुपये का टारगेट और 568 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया है।

Tata Steel में फिर लौटी मजबूती

अजीत मिश्रा का कहना है कि Tata Steel के शेयर में भी दोबारा तेजी देखने को मिल रही है। शेयर हाल ही में नए स्विंग हाई के पास पहुंचा है और इसमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्टॉक अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। इस शेयर के लिए उन्होंने 235 रुपये का टारगेट और 211 रुपये का स्टॉप लॉस दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 14, 2026 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement