facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आगाज पर चमके एलनबरी, ग्लोबल सिविल के शेयर

Advertisement

एलनबरी के शेयर 35 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 541 रुपये पर बंद हुए जबकि ग्लोबल सिविल प्रोजेक्ट्स के शेयर 33 फीसदी की बढ़त के साथ 95 रुपये पर बंद हुए।

Last Updated- July 01, 2025 | 10:08 PM IST
Share Market

औद्योगिक गैस की विनिर्माता एलनबरी इंडस्ट्रियल गैसेज और ईपीसी फर्म ग्लोबल सिविल प्रोजेक्ट्स के शेयर मंगलवार को आगाज पर 30 फीसदी से ज्यादा चढ़े। एलनबरी के शेयर 35 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 541 रुपये पर बंद हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस 400 रुपये था। ग्लोबल सिविल प्रोजेक्ट्स के शेयर 33 फीसदी की बढ़त के साथ 95 रुपये पर बंद हुए जबकि इश्यू प्राइस 71 रुपये था। इन दोनों कंपनियों के आईपीओ को क्रमश: 22 गुना और 81 गुना आवेदन मिले थे।

मंगलवार को बाजार में मुंबई की दो रियल एस्टेट फर्म कल्पतरु और रेमंड रियल्टी के शेयर भी सूचीबद्ध हुए। दोनों कंपनियों की मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में परियोजनाएं हैं। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स के शेयर 5 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 434 रुपये पर बंद हुए। इस तरह का कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,933 करोड़ रुपये रहा। कल्पतरु ने आईपीओ के जरिये 1,590 करोड़ रुपये जुटाए और उसे 2.3 गुना बोलियां मिली थीं।

इस बीच, रेमंड रियल्टी को उसकी मूल कंपनी रेमंड से अलग करके सूचीबद्ध कराया गया। कंपनी का शेयर 963 रुपये पर बंद हुआ और इस तरह उसका बाजार मूल्यांकन 6,408 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - July 1, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement