facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सबकी नजरें अदाणी के शेयर की चाल पर

Advertisement
Last Updated- January 29, 2023 | 11:48 PM IST
Gautam Adani

सोमवार को बाजार खुलते ही सब की नजरें अदाणी समूह के शेयरों पर टिकी होंगी क्योंकि समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) का भाग्य शेयरों में मजबूती पर निर्भर करेगा।

पिछले दिनों शेयरों में गिरावट के कारण अदाणी समूह को 50 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। बाजार प्रतिभागियों ने कहा कि कंपनी को अपना एफपीओ सफल होने का पूरा भरोसा है मगर निवेशकों को आक​र्षित करने के लिए शेयर भाव चढ़ना जरूरी है।

अदाणी एंटरप्राइजेज (एईएल) के एफपीओ को शेयर में 18 फीसदी की भारी गिरावट के बावजूद पहले दिन 150 करोड़ रुपये का  अ​भिदान मिला। एईएल का शेयर शुक्रवार को 2,769 रुपये पर बंद हुआ था। बाजार में यह शेयर एफपीओ मूल्य के मुकाबले 11 से 15 फीसदी कम कीमत पर मिल रहा है। एफपीओ का मूल्य दायरा 3,112 रुपये से 3,276 रुपये के बीच है।

कंपनी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स की उस खबर का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि एईएल के निवेश बैंकर अब निर्गम ति​थि में विस्तार करने और आधार मूल्य घटाने पर विचार कर रहे हैं।

एईएल ने एक बयान में कहा, ‘एफपीओ अपनी समय-सारणी और घोषित मूल्य दायरे के हिसाब से आगे बढ़ रहा है। समय-सारणी अथवा निर्गम मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बैंकरों और निवेशकों के साथ-साथ हमारे सभी हितधारकों को इस एफपीओ पर पूरा भरोसा है। हम इस एफपीओ की सफलता को लेकर काफी आश्वस्त हैं।’

निवेश बैंकरों ने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि कंपनी अगले दो-तीन दिनों में एफपीओ के ढांचे में बदलाव करेगी। एक निवेश बैंकर ने कहा, ‘​शेयर बाजार में कीमतें गिरने पर निवेशकों को लुभाना चुनौती होती है। मगर अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि एफपीओ की कीमत घटेगी। आम तौर पर ऐसे निर्णय अंतिम दिन लिए जाते हैं। मूल्य में कटौती और अंतिम तिथि में विस्तार शेयर बिक्री के लिए नियामकीय ढांचे में दिया गया विकल्प है, जिसका उपयोग पर्याप्त अ​भिदान न मिलने पर किया जाता है।

एईएल का एफपीओ भारतीय बाजार में अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ है। यह बजट से एक दिन पहले यानी मंगलवार को बंद होना है। इसलिए गौतम अदाणी के नेतृत्व वाली कंपनी इस विकल्प का उपयोग पर्याप्त अ​भिदान न मिलने पर ही करेगी।

कानून विशेषज्ञों का कहना है कि आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की ही तरह एफपीओ के मूल्य दायरे में भी 20 फीसदी तक की कटौती की जा सकती है। जब भी कोई कंपनी इस विकल्प का उपयोग करेगी तो उसे निर्गम तिथि भी तीन कार्यदिवस आगे बढ़ानी होगी।

मूल्य में कोई भी कटौती की गई तो वह केवल एफपीओ आवेदकों पर लागू होगी, एंकर निवेशकों पर नहीं। एंकर निवेशकों से कंपनी 3,276 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर 5,985 करोड़ रुपये पहले ही पक्के कर चुकी है।

Advertisement
First Published - January 29, 2023 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement