facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Angel One के Final Dividend पर सबकी नजरें, 16 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग में होगी अहम घोषणा!

Advertisement

एंजेल वन ने इस साल अभी तक दो बार अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जनवरी और मार्च 2025 में कंपनी ने हर शेयर पर ₹11 का डिविडेंड दिया था।

Last Updated- April 15, 2025 | 6:52 PM IST
AngelOne

एंजेल वन लिमिटेड ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 16 अप्रैल 2025 को होगी। इस बैठक में 31 मार्च 2025 को खत्म हुए चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड इस बैठक में फाइनल डिविडेंड की सिफारिश पर भी विचार करेगा। अगर डिविडेंड घोषित होता है, तो यह पूरे साल का अंतिम डिविडेंड होगा।

अब तक दो बार मिला डिविडेंड

एंजेल वन ने इस साल अभी तक दो बार अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जनवरी और मार्च 2025 में कंपनी ने हर शेयर पर ₹11 का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2024 और 2023 में भी कंपनी ने अच्छा रिटर्न दिया था। साल 2023 में तो एंजेल वन ने कुल 5 बार डिविडेंड दिया था, जिसमें एक फाइनल डिविडेंड भी शामिल था। उस साल कंपनी ने कुल ₹12.70 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।

तीसरी तिमाही में बढ़ा मुनाफा

जनवरी में आए एंजेल वन के तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजों के मुताबिक, कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹281.47 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹260.31 करोड़ था। वहीं, कंपनी की कुल कमाई ₹1,262.20 करोड़ रही, जो पिछले साल के ₹1,059.04 करोड़ से 19.2% ज्यादा है। हालांकि, यह 2020 में लिस्टिंग के बाद से कंपनी का सबसे कम तिमाही मुनाफा ग्रोथ रहा।

शेयर प्राइस में उतार-चढ़ाव

मंगलवार कारोबार के अंत तक एंजेल वन का शेयर ₹2323 पर ट्रेड कर रहा था, जो 2.66% की तेजी में था। पिछले एक हफ्ते में शेयर 4% चढ़ा है और एक महीने में 18% बढ़ा है। हालांकि, बीते तीन महीने में इसमें 7% से ज्यादा की गिरावट आई है। साल की शुरुआत से अब तक (YTD) देखें तो शेयर में करीब 23% की गिरावट रही है।

Advertisement
First Published - April 15, 2025 | 6:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement