facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Alternate Investment Funds: रियल एस्टेट को मिल रहा है सबसे अ​धिक अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड से निवेश

Advertisement

AIF में रियल एस्टेट की है सबसे अधिक 17 फीसदी हिस्सेदारी। बीते 6 साल में AIF से कुल निवेश 340 फीसदी बढ़ा।

Last Updated- December 02, 2024 | 5:48 PM IST
Real Estate

पिछले एक दशक में देश में Alternate Investment Funds (AIF) यानी वैकल्पिक निवेश कोष के जरिये निवेश में तेज उछाल आया है। AIF निवेश के मामले में रियल एस्टेट का दबदबा रहा है क्योंकि AIF निवेश में सबसे अधिक हिस्सेदारी रियल एस्टेट की है। चालू वित्त वर्ष में पहली छमाही तक ही AIF के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश पिछले वित्त वर्ष के कुल निवेश को पार कर गया है।

कितना हुआ AIF निवेश?

संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक समूह ने सेबी के आंकड़ों के हवाले से कहा है कि देश में वित्त वर्ष 2024-25 में पहली छमाही तक कुल 4,49,384 करोड़ रुपये का AIF निवेश आया है। वित्त वर्ष 2018-19 से 2024-25 के बीच AIF निवेश 2,82,148 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,43,083 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2012-13 से 2023-24 की अवधि में चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) 83.4 फीसदी रही है।

AIF में किस क्षेत्र की कितनी हिस्सेदारी?

AIF निवेश में सबसे अधिक हिस्सेदारी रियल एस्टेट की है। एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में कुल निवेश 4,49,384 करोड़ रुपये में सबसे अधिक 75,468 करोड़ रुपये रियल एस्टेट में आए और इसकी कुल निवेश में करीब 17 फीसदी हिस्सेदारी रही। रियल एस्टेट के बाद 27,815 करोड़ रुपये IT/ITeS में, 25,782 करोड़ रुपये Fin Services, 21,503 करोड़ रुपये NBFC में, बैंकों में 18,242 करोड़ रुपये, फार्मा में 17,272 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

इसके अलावा FMCG को 11,680 करोड़ रुपये, खुदरा क्षेत्र को 11,379 करोड़ रुपये, नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) को 10,672 करोड़ रुपये के साथ ही अन्य क्षेत्रों में 2,29,571 करोड़ रुपये AIF निवेश प्राप्त हुआ।

Also read: सरकार ने हटाया विंडफॉल टैक्स, ऑयल कंपनियों के लौटे अच्छे दिन! RIL के शेयरों ने भरा फर्राटा

एनारॉक समूह के अध्यक्ष अनुज पुरी कहते हैं, “वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही के अंत तक AIF के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश 75,468 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त यानी 2023-24 के कुल निवेश 68,540 करोड़ रुपये की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है। जाहिर है चालू वित्त वर्ष की आधी अवधि में ही AIF के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश पिछले वित्त वर्ष के कुल निवेश को पार कर गया है। पिछले 6 साल में AIF के जरिये कुल निवेश में 340 फीसदी इजाफा हुआ है। परंपरागत रूप से घरेलू निवेशक AIF फंडिंग का प्राथमिक स्रोत रहे हैं। हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भी आगे बढ़ रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement