facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को मॉक ड्रिल, PM मोदी ने ली सेना की तैयारियों की समीक्षा

Advertisement

हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट और निकासी अभ्यास की तैयारी; ईरान-रूस और UN ने की शांति की अपील

Last Updated- May 07, 2025 | 6:44 PM IST
India-Pakistan Tension

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि ड्रिल के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाने और नागरिकों को किसी भी हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए सुरक्षा पहलुओं पर प्रशिक्षण देना शामिल है।

सरकार में आज दिन भर गहमा-गहमी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के साथ बैठक की। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने सशस्त्र बलों की युद्ध तैयारियों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। इससे पहले शनिवार और रविवार को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार बुधवार की मॉक ड्रिल में दुर्घटना की स्थिति में ब्लैकआउट उपाय, महत्त्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की रक्षा तथा निकासी योजनाओं को अपडेट करने एवं उनका पूर्वाभ्यास करना शामिल होगा।

इस्लामाबाद की यात्रा पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री वहां से दिल्ली आएंगे। उन्होंने दोनों देशों से तनाव कम करने का आग्रह किया। उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने मोदी से फोन पर बात कर आंतक के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की बात कही है। पुतिन ने सालाना द्विपक्षीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए भारत आने की पुष्टि की है। देर शाम संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले कई वर्षों के मुकाबले इस बार उच्चतम स्तर पर है और ऐसे में दोनों पक्षों को संयम बरतना चाहिए तथा तनाव को दूर करना चाहिए।

गुतारेस ने शांति के लिए दोनों देशों की सरकारों की मदद करने की पेशकश दोहराई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को जम्मू के अखनूर सेक्टर में लोगों को पैदल चिनाब नदी पार करने के खिलाफ चेतावनी दी। नदी में पानी का बहाव काफी कम था और सैकड़ों ग्रामीण नदी में सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के खोजते देखे गए।

अधिकारियों ने बताया कि रामबन और रियासी जिलों में बगलिहार और सलाल बांधों से नदी का बहाव रोकने के कारण जलस्तर में गिरावट आई है।
एक अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी से जुड़े संस्थानों सहित कई वेबसाइटों को हैक करने का प्रयास किया गया है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि साइबर सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, आगे सेंधमारी के प्रयासों से बचाव के लिए डिजिटल सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं। सूत्रों ने कहा कि कम से कम चार आर्मी पब्लिक स्कूल को हैकरों ने निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय के आर्म्ड व्हीकल कॉरपोरेशन की वेबसाइट भी ठप रही।

 

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement