facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विश्लेषकों ने निफ्टी ईपीएस वृद्धि का अनुमान घटाया, 10 फीसदी से घटाकर 2.5 फीसदी किया

Advertisement

अब तक 27 निफ्टी कंपनियों ने नतीजे जारी किए हैं, जिनमें 14 कंपनियों की आय एवं मुनाफा अनुमान के अनुरूप नहीं रहा।

Last Updated- October 29, 2024 | 11:00 PM IST
Stock Market

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनियों की आय उम्मीद के अनुरूप नहीं रहने के बाद विश्लेषक अब निफ्टी 50 कंपनियों की आय वृद्धि के अनुमान में कटौती कर रहे हैं। विश्लेषकों ने आम सहमति से निफ्टी के लिए प्रति शेयर आय (ईपीएस) वृद्धि 10 फीसदी से घटाकर 2.5 फीसदी कर दी है।

विश्लेषकों को लगता है कि निफ्टी 50 कंपनियां वित्त वर्ष 2025 का समापन 1,000 रुपये के ईपीएस के साथ करेंगी जो वित्त वर्ष 2024 में 977 रुपये है। एक महीने पहले वित्त वर्ष 2025 के लिए ईपीएस का अनुमान तकरीबन 1,100 रुपये था।

वित्त वर्ष 2026 के लिए सितंबर तिमाही के नतीजों से पहले प्रति शेयर आय का अनुमान 1,244 रुपये था जिसे घटाकर अब 1,143 रुपये कर दिया गया है। अलग-अलग ब्रोकरेज के अनुमान थोड़े भिन्न हो सकते हैं। अब तक 27 निफ्टी कंपनियों ने नतीजे जारी किए हैं, जिनमें 14 कंपनियों की आय एवं मुनाफा अनुमान के अनुरूप नहीं रहा।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज में इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट संजीव प्रसाद, अनिंद्य भौमिक और सुनीता बल्दावा ने 27 अक्टूबर को एक नोट में कहा है, ‘वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कमतर रहने और खपत आधारित क्षेत्रों में कंपनी प्रबंधन के बयान में नरमी के संकेत को देखते हुए निफ्टी 50 सूचकांक में शामिल शेयरों की आय अनुमान में कटौती की गई है। इसे देखते हम वर्तमान में निफ्टी 50 सूचकांक की कंपनियों की वित्त वर्ष 2025 में 5 फीसदी और वित्त वर्ष 2026 में 17 फीसदी मुनाफा वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। बाजार में भी कंपनियों के कमजोर नतीजों का असर दिख रहा है। इससे मूल्यांकन में भी धीरे-धीरे बदलाव होगा।’

निफ्टी 50 सूचकांक में इस महीने 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। सूचकांक के शेयरों में इससे कम या ज्यादा (आय के आधार पर) गिरावट आई है। पिछली दो तिमाही में यूटिलिटी, औद्योगिक, फार्मा और दूरसंचार कंपनियों की ईपीएस में इजाफा किया गया था जबकि वाहन, एफएमसीजी और आईटी क्षेत्र की फर्मों के आय अनुमान में कटौती की गई है।

इनक्रेड इक्विटीज में इंस्टीट्यूशनल इक्विटी रिसर्च के प्रमुख प्रमोद आमठे ने पिछले हफ्ते नोट में कहा है, ‘निफ्टी 50 के ईपीएस में हालिया कटौती और अथर्व्यवस्था में उम्मीद से धीमी गति से सुधार को ध्यान में रखते हुए हमने निफ्टी 50 का लक्ष्य 3 फीसदी घटाकर 25,978 कर दिया है। प्रतिस्पर्धियों की तुलना में एमएससीआई इंडिया का मूल्यांकन और निफ्टी मिडकैप की आय निराशाजनक रहने से शेयर भाव में तेज गिरावट आई है। अल्पावधि में हम बाजार के रुख को लेकर सतर्क हैं क्योंकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में निफ्टी 50 की कमाई पहली छमाही के उलट रह सकती है।’

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर और कंपनियों के नतीजे निराशाजनक रहे तो ईपीएस अनुमान में आगे भी कटौती की जा सकती है।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement