facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आनंद महिंद्रा की कंपनी ने ₹104.50 डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्स

Advertisement

स्वराज इंजन ने कहा कि ये डिविडेंड 15 जुलाई, 2025 को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

Last Updated- April 20, 2025 | 9:10 AM IST
Anand Mahindra made a deal worth Rs 25,000 crore with a Chinese auto company, the plant will open in this state as soon as it gets approval आनंद महिंद्रा ने चीन की ऑटो कंपनी से कर ली 25,000 करोड़ रुपये की डील, मंजूरी मिलते ही इस राज्य में खुलेगा प्लांट

बीएसई स्मॉलकैप में शामिल स्वराज इंजन नाम की कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर पर ₹104.50 डिविडेंड देने की सिफारिश की है। ये 1045 फीसदी डिविडेंड बनता है। कंपनी ने बताया कि ये डिविडेंड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए घोषित किया गया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून, 2025 तय की गई है। यानी जिन निवेशकों के पास 27 जून तक कंपनी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

AGM में होगा अंतिम फैसला

स्वराज इंजन ने कहा कि ये डिविडेंड 15 जुलाई, 2025 को होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की है कंपनी

स्वराज इंजन, आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की सहयोगी कंपनी है। M&M की इसमें 52.1% हिस्सेदारी है। कंपनी डीजल इंजन और इसके स्पेयर पार्ट्स बनाने के कारोबार में है।

डिविडेंड यील्ड 2.30%

इस डिविडेंड की वजह से कंपनी का डिविडेंड यील्ड 2.30% हो गया है। अगर पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखें, तो 2024 में कंपनी ने ₹95, 2023 में ₹92, 2022 में ₹80 और 2021 में ₹69 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

Advertisement
First Published - April 20, 2025 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement