facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Anand Rathi के Jigar S Patel की सलाह; आज इन शेयरों पर लगाए दांव, हो सकती है तगड़ी कमाई

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी के जिगर एस पटेल ने आज यानी सोमवार को सिप्ला, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक समेत अदाणी पोर्ट्स पर दांव लगाने की सलाह दी है।

Last Updated- July 29, 2024 | 7:53 AM IST
Stocks to watch

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी के जिगर एस पटेल ने आज यानी सोमवार को बाजार में तीन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। जानिये कौन से है वो शेयर और कितना रखना चाहिए प्राइस टारगेट;

सिप्ला (Cipla)

पिछले कारोबारी सत्र को छोड़ सिप्ला (Cipla) 1,485-1,535 रुपये के सीमित मूल्य दायरे में कारोबार कर रहा है। यह कंसोलिडेशन की अवधि को दर्शाता है, जहां स्टॉक की कीमत स्थिर रही है और थोड़ी बढ़ रही है।

हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सिप्ला ने बड़े पैमाने पर वॉल्यूम के साथ इस सीमा को निर्णायक रूप से तोड़ दिया, जो आगे तेजी की गति का संकेत देता है।

संकेतक मोर्चे पर, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 50 के स्तर से उलट गया है, जो शेयर में हमारे तेजी के अनुमान की पुष्टि करता है। इसलिए, हम 1525-1540 रुपये के करीब पुलबैक के दौरान सिप्ला को खरीदने की सलाह देते हैं। इसके टारगेट प्राइस 1635 रुपये पर है जबकि रिस्क को मैनेज करने के लिए निवेशक ,495 रुपये के करीब स्टॉप-लॉस सेट कर सकते हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank )

सितंबर 2023 में 101 रुपये के करीब ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर में 30 अंकों की गिरावट हुई है, जो अपने हाई लेवल से 29.34 प्रतिशत की गिरावट के बराबर है।

हाल ही में बैंक के शेयर को 53 रुपये से 101 रुपये की पिछली बढ़त के 0.618 रिट्रेसमेंट स्तर के पास समर्थन मिला। इसके अलावा इस 0.618 रिट्रेसमेंट स्तर पर एक तेजी का बैट पैटर्न बना है, जो मौजूदा स्तरों को खरीदारी के लिए आकर्षक बनाता है।

इन तकनीकी संकेतकों के आधार पर निवेशक 72-75 रुपये के दायरे में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर खरीद सकते हैं। इसका टारगेट प्राइस 84 रुपये पर तय किया गया है जबकि स्टॉप-लॉस 68.5 रुपये के करीब रखा गया है।

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports)

पिछले कारोबारी सत्र को छोड़कर अदाणी पोर्ट्स 1480-1520 रुपये की कीमत सीमा के भीतर कारोबार कर रहा है, जो कंसोलिडेशन की अवधि का संकेत देता है जहां स्टॉक की कीमत स्थिर रही है और ऊपर की तरफ बढ़ती है।

हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र के दौरान अदाणी पोर्ट्स ने निर्णायक रूप से इस सीमा को तोड़ दिया और उच्च स्तर पर बंद हुआ, जो आगे तेजी की गति का संकेत देता है। संकेत के मोर्चे पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 50 के स्तर से उलट गया है, जो हमारे तेजी के दृष्टिकोण का समर्थन करता है।

इसलिए, हम 1530-1540 रुपये के करीब पुलबैक के दौरान अदाणी पोर्ट्स को 1650 रुपये के अपर टारगेट के साथ खरीदने की सलाह देते हैं। वहीं, रिस्क मैनेजमेंट के लिए निवेशक 1480 रुपये के करीब स्टॉप-लॉस सेट कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: जिगर एस पटेल आनंद राठी में इक्विटी रिसर्च के वरिष्ठ प्रबंधक हैं। व्यक्त विचार उनके अपने हैं।)

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 7:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement