facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Split: निवेशकों की मौज! एक शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, नोट कर लें इन 2 कंपनियों की रिकॉर्ड डेट

Advertisement

फरवरी के आखिरी हफ्ते में फिंक्स कैपिटल और एंजेल वन 1:10 स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है, जिसके लिए रिकॉर्ड-डेट और एक्स-डेट फिक्स हो चुकी है

Last Updated- February 21, 2026 | 1:26 PM IST
Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता काफी हलचल भरा रहने वाला है। अगर आप भी स्टॉक्स में पैसा लगाते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। फरवरी के आखिरी हफ्ते में दो बड़ी कंपनियां अपने शेयरों का बंटवारा (Stock Split) करने जा रही हैं। इनमें दिग्गज ब्रोकरेज फर्म ‘एंजेल वन’ और फाइनेंस सेक्टर की कंपनी ‘फिंक्स कैपिटल’ (Fynx Capital) शामिल हैं।

बता दें कि कंपनियों द्वारा स्टॉक स्प्लिट करने का मुख्य उद्देश्य अपने शेयरों की कीमत को कम करना होता है, ताकि छोटे और रिटेल निवेशक भी उनमें आसानी से निवेश कर सकें। जब किसी शेयर की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो वह आम निवेशकों की पहुंच से बाहर होने लगता है। ऐसे में कंपनी अपनी फेस वैल्यू को टुकड़ों में बांट देती है, जिससे शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और भाव कम हो जाता है।

इन तारीखों का रखें खास ध्यान

अगले हफ्ते होने वाले इस कॉरपोरेट एक्शन के लिए फिंक्स कैपिटल और एंजेल वन दोनों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निवेशकों को इन शेयरों का फायदा उठाने के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट पर नजर रखनी होगी।

Also Read: Clean Max Enviro IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹3100 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड हुआ फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

फिंक्स कैपिटल (Fynx Capital – 507962):

फिंक्स कैपिटल के निवेशकों के लिए 25 फरवरी 2026 की तारीख बेहद अहम है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 25 फरवरी 2026 को ही ‘एक्स-डेट’ (Ex-Date) और ‘रिकॉर्ड डेट’ तय की है। BSE पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कंपनी अपने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 टुकड़ों में बांटने जा रही है। इसका मतलब है कि स्प्लिट के बाद शेयर की नई फेस वैल्यू 1 रुपये हो जाएगी। अगर आपके पास इस कंपनी का 1 शेयर है, तो रिकॉर्ड डेट के बाद वह बढ़कर 10 शेयर हो जाएगा।

एंजेल वन (Angel One – 543235)

ब्रोकरेज सेक्टर की जानी-मानी कंपनी एंजेल वन के शेयरों में भी अगले हफ्ते बड़ा बदलाव दिखने वाला है। कंपनी ने अपने शेयरों के स्प्लिट के लिए 26 फरवरी 2026 की तारीख तय की है। डेटा के मुताबिक, 26 फरवरी ही इस स्टॉक के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों होगी। एंजेल वन भी 1:10 के अनुपात में शेयर बांट रही है। यानी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला स्टॉक अब 1 रुपये की फेस वैल्यू पर ट्रेड करेगा। जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे, उनके पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या 10 गुना बढ़ जाएगी।

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि स्टॉक स्प्लिट से आपके कुल निवेश की वैल्यू में तुरंत कोई बदलाव नहीं आता है, लेकिन बाजार में लिक्विडिटी यानी शेयरों की उपलब्धता बढ़ जाती है। अगले हफ्ते होने वाले इन बदलावों के कारण इन दोनों स्टॉक्स में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने की पूरी संभावना है।

Advertisement
First Published - February 21, 2026 | 1:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement