facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to buy: ₹2540 से लेकर ₹4700 तक के टारगेट, ब्रोकरेज ने इन 2 तगड़े स्टॉक्स को दी खरीदने की सलाह

Advertisement

Stocks to buy: Angel One के एक्सपर्ट ने Asian Paints और Schaeffler में दिखाया भरोसा, टेक्निकल चार्ट्स पर दिख रहे मजबूत संकेत, शॉर्ट से मिड टर्म में मिल सकता है बढ़िया रिटर्न

Last Updated- August 04, 2025 | 8:44 AM IST
stocks to buy

शेयर बाजार में दो दिग्गज कंपनियों एशियन पेंट्स (Asian Paints) और शेफलर (Schaeffler) को लेकर तेजी के संकेत मिल रहे हैं। Angel One के टेक्निकल एक्सपर्ट ओशो कृष्ण के मुताबिक, दोनों स्टॉक्स में मजबूत तकनीकी संकेत दिख रहे हैं, जो आने वाले दिनों में अच्छी तेजी का इशारा कर रहे हैं।

Asian Paints: खरीदारी का मौका

पिछला भाव: ₹2431

खरीदने की सलाह: ₹2400 के आसपास

स्टॉपलॉस (SL): ₹2300

टारगेट (Target): ₹2540 से ₹2570

एशियन पेंट्स के शेयरों में पिछले हफ्ते शानदार रिकवरी देखने को मिली है। कंपनी ने अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज को पार कर लिया है और तिमाही नतीजों के बाद इसमें फिर से तेजी आई है। ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी जोरदार बढ़ोतरी हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शॉर्ट टर्म में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है।

Schaeffler: मजबूत तकनीकी संकेत

पिछला भाव: ₹4110

खरीदारी की सलाह: ₹4100-4050 के बीच

स्टॉपलॉस (SL): ₹3800

टारगेट (Target): ₹4450 से ₹4700

शेफलर के शेयरों में हाल ही में तेजी देखने को मिली, जिसके बाद यह कुछ दिनों से एक जगह टिके हुए हैं। यह स्थिति चार्ट पर ‘फ्लैग पैटर्न’ जैसी बन रही है, जो आमतौर पर फिर से तेजी आने का संकेत देती है। इसके अलावा, शेयर में हायर लो फॉर्मेशन और पॉजिटिव टेक्निकल क्रॉसओवर भी नजर आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शॉर्ट से मिड टर्म के लिए यह शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है।

(डिस्क्लेमर: यह राय Angel One के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स एक्सपर्ट ओशो कृष्ण की है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement