facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Angel One पर बड़ी खबर! इस तारीख को स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड पर फैसला, निवेशकों की नजरें टिकीं

Advertisement

15 जनवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में एंजेल वन स्टॉक स्प्लिट, FY26 के पहले अंतरिम डिविडेंड और Q3 नतीजों पर करेगा फैसला

Last Updated- January 12, 2026 | 12:00 PM IST
Angel one

एंजेल वन लिमिटेड के शेयर आने वाले हफ्ते में निवेशकों की खास नजर में रह सकते हैं। इसकी वजह है कंपनी की अहम बोर्ड मीटिंग, जो गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को होने जा रही है। इस बैठक में कंपनी कई बड़े फैसले ले सकती है, जिनका सीधा असर शेयर की चाल पर पड़ सकता है।

15 जनवरी को क्या-क्या होगा?

कंपनी की इस बोर्ड मीटिंग में तीन बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी-

  • स्टॉक स्प्लिट
  • वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अंतरिम डिविडेंड
  • दिसंबर तिमाही (Q3) के वित्तीय नतीजे

एंजेल वन स्टॉक स्प्लिट 2026

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि बोर्ड मौजूदा ₹10 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों को छोटे हिस्सों में बांटने, यानी स्टॉक स्प्लिट, पर विचार करेगा। स्टॉक स्प्लिट का मकसद शेयर की कीमत को कम करके उसे छोटे निवेशकों के लिए सस्ता और सुलभ बनाना होता है। हालांकि, स्टॉक स्प्लिट का अनुपात क्या होगा, इसका फैसला बोर्ड मीटिंग में किया जाएगा।

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि स्टॉक स्प्लिट लागू करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी और नियामकीय संस्थाओं की अनुमति जरूरी होगी।

अंतरिम डिविडेंड पर फैसला

स्टॉक स्प्लिट के साथ-साथ बोर्ड वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित करने पर भी विचार करेगा। कंपनी ने बताया है कि अगर डिविडेंड मंजूर किया जाता है, तो 21 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट रखा गया है। इसका मतलब यह है कि जिन निवेशकों के नाम 21 जनवरी 2026 तक कंपनी के शेयर रजिस्टर में होंगे, वही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

एंजेल वन Q3 रिजल्ट 2026

एंजेल वन पहले ही जानकारी दे चुका है कि 15 जनवरी 2026 को ही कंपनी 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही के अनऑडिटेड Q3 नतीजे जारी करेगी। इन नतीजों से कंपनी की कमाई, मुनाफे और बिजनेस की स्थिति का पता चलेगा, जिस पर निवेशकों और बाजार की नजर रहेगी।

एंजेल वन शेयर प्राइस

अगर शेयर की मौजूदा कीमत की बात करें, तो सोमवार को को एंजेल वन का शेयर ₹2322.30 पर ट्रेड कर रहा था। यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.48% नीचे रहा।

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement