facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Antfin ने बेचा फिनटेक कंपनी Paytm का 3.6 फीसदी हिस्सा

Advertisement

चीन के दिग्गज Alibaba group की सहायक कंपनी ने 895.2 रुपये प्रति शेयर पर करीब 2.275 करोड़ शेयर बेचकर 2,037 करोड़ रुपये जुटाए

Last Updated- August 25, 2023 | 10:23 PM IST
Paytm

एंटफिन ने शुक्रवार को डिजिटल पेमेंट फर्म पेटीएम की 3.6 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच दी। चीन के दिग्गज अलीबाबा समूह की सहायक कंपनी ने 895.2 रुपये प्रति शेयर पर करीब 2.275 करोड़ शेयर बेचकर 2,037 करोड़ रुपये जुटाए।

पेटीएम का शेयर 899.3 रुपये पर बंद हुआ। सोसियाते जेनराली ने 536 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, मॉर्गन स्टैनली ने 357.7 करोड़ रुपये और सिटीग्रुप ने 253.9 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एक्सचेंजों के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। देसी फंडों में आईसीआईसीआई प्रू. लाइफ, मोतीलाल ओसवाल फंड और निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड ने भी शेयर खरीदे।

जून 2023 में समाप्त तिमाही के दौरान एंटफिन के पास पेटीएम की 23.79 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस महीने कंपनी ने ऐलान किया था कि संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एंटफिन से बाजार से बाहर लेनदेन के जरिये 10.3 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए करार किया है। हालांकि इस सौदे में किसी तरह की नकदी शामिल नहीं है।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement