facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apeejay Surrendra Park Hotels IPO: पार्क होटल्स के आईपीओ को दूसरे दिन 5.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Advertisement

NSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, IPO के दूसरे दिन 20,21,97,696 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

Last Updated- February 06, 2024 | 8:00 PM IST
IGI IPO

Apeejay Surrendra Park Hotels IPO: होटल सीरीज ‘द पार्क’ का संचालन करने वाली कंपनी एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स (Apeejay Surrendra Park Hotels) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को निर्गम के दूसरे दिन मंगलवार को 5.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। करीब 920 करोड़ रुपये के निर्गम के तहत 3,47,61,903 शेयरों की पेशकश की गई है। 

NSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, निर्गम के दूसरे दिन 20,21,97,696 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के खंड को 13.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 10.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित खंड को 1.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस निर्गम के तहत 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 320 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) की गई है। 

Also read: Upcoming IPO: बुधवार को खुलेंगे इन तीन कंपनियों के आईपीओ, 1700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

IPO के लिए 147-155 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निर्गम से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसके पहले कंपनी ने बड़े निवेशकों से 409.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 8:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement