facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

कंपनी ने अपनी तिमाही नतीजों के साथ 3.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 1 रुपये है, जिसके हिसाब से यह 350% बैठता है

Last Updated- February 08, 2026 | 5:14 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मशहूर टायर कंपनी अपोलो टायर्स ने बीते दिनों अपने तिमाही नतीजे की घोषणा की, जिसके साथ कंपनी ने अपने निवेशकों को खुशखबरी भी दी। कंपनी ने अपनी तिमाही नतीजों के साथ 3.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 1 रुपये है, जिसके हिसाब से यह 350 फीसदी बैठता है। कंपनी ने इसके लिए 10 फरवरी, 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी, इस तारीख तक जिसके पास शेयर होंगे वो इस मुनाफे के हिस्सेदार होंगे। नियमों के मुताबिक, इस डिविडेंड का का पैसा घोषणा के 30 दिनों के भीतर सीधे शेयरधारकों के खाते में कर दिया जाएगा।

तीसरी तिमाही में कंपनी का कैसा रहा हाल

अगर कंपनी की आर्थिक हालात पर नजर डालें तो इस तिमाही में उसका प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में कंपनी का लाभ करीब 39.6% बढ़कर 470.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 337 करोड़ रुपये था। सिर्फ मुनाफा ही नहीं, बल्कि कंपनी की कमाई में भी अच्छी बढ़त देखी गई है। अपोलो टायर्स का रेवेन्यू पिछले साल के 6,927 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.8% बढ़कर 7,743 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही कंपनी के कामकाजी मुनाफे (EBITDA) और मार्जिन में भी सुधार दर्ज किया गया है, जो कंपनी की बेहतर कार्यकुशलता को दर्शाता है।

Also Read: मार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

भविष्य की तैयारी और विस्तार योजनाएं

सिर्फ वर्तमान मुनाफे पर ही नहीं, बल्कि अपोलो टायर्स ने भविष्य की मांग को देखते हुए बड़े निवेश की योजना भी सामने रखी है। कंपनी अपने आंध्र प्रदेश स्थित प्लांट की क्षमता बढ़ाने जा रही है। अभी वहां पैसेंजर कार रेडियल (PCR) टायरों की क्षमता 7.1 मिलियन और ट्रक बस रेडियल (TBR) की क्षमता 1.6 मिलियन सालाना है। कंपनी का टारगेट वित्त वर्ष 2029 तक इसमें क्रमश: 3.7 मिलियन और 1.3 मिलियन अतिरिक्त टायरों की सालाना क्षमता जोड़ना है। इस पूरे विस्तार के लिए कंपनी लगभग 5,810 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह बड़ी राशि कंपनी अपनी बचत और कर्ज के जरिए जुटाएगी।

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल?

बीते शुक्रवार को अपोलो टायर्स के शेयर BSE पर 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 504.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 2.91फीसदी का गिरावट देखने को मिला है। अगर लंबे समय में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों में क्रमश: 21.16 फीसदी, -8.84 फीसदी और 108.95 फीसदी का उछाल आया है। बीते दस साल में कंपनी का शेयर 264.06 फीसदी उछला है। कंपनी का मार्केट कैप 32,034.49 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - February 8, 2026 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement