facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Arvind and Company IPO Listing: कंपनी की दमदार एंट्री, 77.78 फीसदी का लिस्टिंग गेन

Advertisement

अरविंद एंड कंपनी शिपिंग आईपीओ लिस्टिंग: लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों में तेजी थमी नहीं है। शेयर उछलकर 84 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया है।

Last Updated- October 25, 2023 | 11:20 AM IST
Mobikwik IPO

Arvind and Company IPO Listing: शिपिंग और लॉजिस्टिक्स का काम करने वाली कंपनी अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसीज (Arvind and Company Shipping Agencies) की आज कमजोर बाजार सेंटीमेंट के बीच दमदार एंट्री हुई है।

NSE के SME प्लेटफॉर्म पर आज कंपनी ने अच्छे प्रदर्शन के साथ एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर आज 45 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 80 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 77.78 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला।

बता दें, आईपीओ में निवेशकों में अच्छी रुचि दिखाई थी यही कारण रहा कि आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 385 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

लगातार तेजी पर है शेयर

लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों में तेजी थमी नहीं है। शेयर उछलकर 84 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया है। इस हिसाब से देखें तो इस समय इस आईपीओ में निवेशक करने वाले निवेशक 82.22 फीसदी मुनाफे में हैं।

आईपीओ के बारे में

जरूरी तारीखों पर नजर डालें तो Arvind and Company Shipping Agencies का 14.74 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 अक्टूबर-16 अक्टूबर के बीच खुला था। ओवरऑल यह आईपीओ 385.03 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

ये भी पढ़ें- Blue Jet Healthcare IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुलेगा आईपीओ, यहां जानिए GMP समेत तमाम डिटेल

कंपनी के बारे में जानकारी

अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसीज साल 1987 में बनी थी। कंपनी इस समय गुजरात के जामनगर में स्थित है। कंपनी के मुख्य काम की बात करें तो यह किराए पर टग्स और बार्जेज मुहैया कराती है। शिपिंग के लिए कंपनी के पास कार्गो बार्जेज, फ्लैट टॉप बार्जेज. क्रेन माउंटेड बार्जेज, हॉपर बार्जेज मौजूद है।

इसी के साथ कंपनी मेंटनेंस से जुड़ी सर्विसेज भी मुहैया कराती है। वित्तीय सेहत पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3.47 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू भी वित्त वर्ष 2023 में 8.41 करोड़ रुपये पर रहा है।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 11:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement