facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार खुलते ही IIFL Finance का शेयर 20% लुढ़का, जेफ़रीज़ ने भी घटाई स्टॉक की रेटिंग

Advertisement

जेफ़रीज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गोल्ड लोन वितरित करने पर आरबीआई के बैन से कंपनी की कमाई पर असर पड़ सकता है।

Last Updated- March 06, 2024 | 10:22 AM IST
IIFL Finance

IIFL Finance Share : शेयर बाजार खुलते ही आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) का शेयर मंगलवार सुबह के कारोबार में 20 प्रतिशत लुढ़क गया। कंपनी के गोल्ड लोन पर बैन ने निवेशकों की भावनाओं को कमजोर कर दिया है जिसके चलते शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।

भारतीय रिज़र्व बैंक की तरफ से आईआईएफएल फाइनेंस को गोल्ड लोन देने पर बैन लगाने के बाद सोमवार को भी कंपनी का शेयर 20 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ था।

पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में 35% से ज्यादा गिरा शेयर

बता दें कि आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) का शेयर प्राइस अब 382.80 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है, जो बीएसई पर शुक्रवार को लगभग 596.80 रुपये के क्लोज लेवल की तुलना में 35 प्रतिशत से ज्यादा नीचे है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड लोन बुक कंपनी के मेनेजमेंट के तहत आने वाली असेट्स का लगभग 32% हिस्सा है। जेफ़रीज़ ने स्टॉक की रेटिंग को घटाकर ‘होल्ड’ कर दिया है।

जेफ़रीज़ इंडिया ने घटाई स्टॉक की रेटिंग

जेफ़रीज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गोल्ड लोन वितरित करने पर आरबीआई के बैन से कंपनी की कमाई पर असर पड़ सकता है।

बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कंपनी को गोल्ड लोन को मंजूरी देने या वितरित करने या अपने किसी भी गोल्ड लोन को असाइन/सिक्योरिटाइज करने/बेचने से बंद करने का आदेश दिया है।

केंद्रीय बैंक की तरफ यह एक्शन दरअसल 31 मार्च, 2023 तक कंपनी की फाइनेंशियल स्टेटस की जांच के बाद लिया गया है। आरबीआई को अपनी जांच में कुछ क्षेत्रों में कंपनी के कामकाज में गलतियां मिली थी।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement