facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मार्केट ओपन होते ही Auto सेक्टर के इस शेयर को लगे पंख, 5 फीसदी की तेजी पर स्टॉक

Advertisement

Eicher Motors share: ब्रोकरेज का अनुमान है कि घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ में Royal Enfeild इंडस्ट्री को आउटपरफॉर्म करेगी।

Last Updated- March 20, 2024 | 10:05 AM IST
vecv vehicle

आज यानी बुधवार को शेयर बाजार की नजर फेड पॉलिसी पर है। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बाद आज बाजार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई है। बाजार में इस हलचल का असर ऑटो सेक्टर पर भी है।

ऑटो सेक्टर में खास तौर पर आयशर मोटर्स का शेयर जबरदस्त तेजी में दिख रहा है। आज यानी 20 मार्च को बाजार खुलते ही ये शेयर 5 फीसदी उछल गया है। शेयर में इस तेजी का कारण है ग्लोबल ब्रोकरेज का डबल अपग्रेड, ब्रोकरेज फर्म UBS ने Eicher Motors की रेटिंग को अपग्रेड किया है।

ब्रोकरेज ने शेयर पर रेटिंग को Neutral से डबल अपग्रेड कर Buy कर दिया है। वहीं इसी के साथ टारगेट को 4300 रुपए से बढाकर 5000 रुपए कर दिया है।

बता दें, BSE पर शेयर 5% की उछाल के साथ 3916 रुपए के पार ट्रेड कर रहा है। जबकि मंगलवार को 3718.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें- Zomato ने एक ही दिन में वापस लिया वेज फ्लीट की ‘ग्रीन यूनिफॉर्म’ का फैसला

क्या कहती है UBS की रिपोर्ट

ब्रोकरेज का अनुमान है कि घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ में Royal Enfeild इंडस्ट्री को आउटपरफॉर्म करेगी। इसके तहत FY24-26 में Royal Enfeild के घरेलू वॉल्यूम में 10% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। जबकि इंडस्ट्री की घरेलू वॉल्यूम 6-7% CAGR से बढ़ने का अनुमान है।

Disclaimer: यहां पर सिर्फ कंपनी से जुड़ी जानकारी दी गई है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। बिजनेस स्टैंडर्ड सलाह देता है कि निवेशक किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार यानी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement