facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुनाफे की खबर आते ही रॉकेट बना Zomato का शेयर, 10 प्रतिशत तक उछला

Advertisement

दूसरी तिमाही में मुनाफा होने की घोषणा के बाद शुक्रवार को जोमैटो के शेयर में लगभग 10 प्रतिशत का उछाल आया।

Last Updated- November 03, 2023 | 8:57 PM IST
Zomato

मुनाफे में आते ही फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो का शेयर (Zomato Stock Price) रॉकेट बन गया और कारोबार के दौरान 10 प्रतिशत तक उछल गया।

बता दें कि खाने के सामान की ऑनलाइन डिलीवरी करने वालो जोमैटो ने शुक्रवार को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी ने 30 सितंबर, 2022-23 को समाप्त तिमाही में 36 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।

पहली बार मुनाफे में आई जोमैटो

बड़ी बात यह है कि कंपनी लगातार दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई है। वहीं, दूसरी तिमाही में मुनाफा होने की घोषणा के बाद शुक्रवार को जोमैटो के शेयर में लगभग 10 प्रतिशत का उछाल आया।

बीएसई में कंपनी का शेयर 8.28 प्रतिशत बढ़कर 116.40 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 11.62 प्रतिशत बढ़कर अपने 52-सप्ताह के ऑल टाइम हाई लेवल 120 रुपये पर पहुंच गया था।

पिछली वर्ष की इसी तिमाही में हुआ था घाटा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 9.62 प्रतिशत उछाल के साथ 117.90 रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 251 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

जोमैटो का रेवेन्यू भी बढ़ा

इसके अलावा, इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय में भी इजाफा हुआ है। यह बढ़कर 2,848 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,661 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 7:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement