facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ा

Advertisement

तीसरी तिमाही में MHCV (मीडियम और हेवी कमर्शियल वाहन) की बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 32,929 यूनिट रही, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 26,692 यूनिट थी

Last Updated- February 11, 2026 | 3:32 PM IST
Ashok Leyland

Ashok Leyland Q3FY26 Results: कमर्शियल व्हीकल वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी अशोक लीलैंड ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-2026 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q3FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5.19 फीसदी बढ़कर 862.24 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 819.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

Ashok Leyland का रेवेन्यू बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 14,830.24 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,995.21 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 13,490.15 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 10,937.89 करोड़ रुपये था।

Also Read: रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेट

Ashok Leyland की बिक्री बढ़ी

तीसरी तिमाही में MHCV (मीडियम और हेवी कमर्शियल वाहन) की बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 32,929 यूनिट रही, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 26,692 यूनिट थी।

कंपनी ने बताया कि LCV (लाइट कमर्शियल वाहन) की बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 20,518 यूनिट रही, जबकि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में यह 15,754 यूनिट थी।

कंपनी का निर्यात 20 फीसदी बढ़कर 4,965 यूनिट रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 4,151 यूनिट था।

Also Read: FIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरी

ग्रोथ मजबूत, आउटलुक पॉजिटिव

अशोक लीलैंड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा, “मात्रा और लाभप्रदता में हमारी मजबूत और लगातार वृद्धि हमारे पोर्टफोलियो की प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाती है, जो बेहतर प्रदर्शन और ग्राहकों को ज्यादा मूल्य प्रदान करता है। इसे सभी सेगमेंट में ग्राहकों के साथ हमारी गहरी और प्रभावी भागीदारी से मजबूती मिली है।”

आउटलुक पर उन्होंने कहा, “बाजार की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और हमें भरोसा है कि यह मजबूती मध्यम अवधि में हमारे सभी कारोबार- MHCV, LCV और डिफेंस- में कायम रहेगी।”

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 11, 2026 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement