facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO लाने के इरादे से निवेश बैंकर नियुक्त कर रही एथर एनर्जी

Advertisement

Ather का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक, बजाज, एम्पीयर, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर कंपनी जैसी कंपनियों से है।

Last Updated- February 15, 2024 | 11:16 PM IST
Ather Energy

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र के स्कूटर ब्रांड एथर एनर्जी इस साल अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की योजना में मदद के लिए निवेश बैंकरों को नियुक्त कर रहा है। मामले से परिचित सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

बेंगलूरु की यह कंपनी इस साल आईपीओ के जरिये अनुमानित रूप से 3,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी करीब दो अरब डॉलर के मूल्यांकन का लक्ष्य बना कर चल रही है।

एक सूत्र ने कहा कि कंपनी ने बैंकरों से मुलाकात की है। फर्म आईपीओ का मसौदा (डीआरएचपी) तैयार करने और दाखिल करने की भी योजना बना रही है।

एथर का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक, बजाज, एम्पीयर, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर कंपनी जैसी कंपनियों से है। आईपीओ लाने की तैयारी की वजह से कंपनी लाभ हासिल करने का प्रयास कर रही है।

हीरो मोटोकॉर्प की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 23 में कंपनी का कुल राजस्व पिछले साल की तुलना में 336.6 प्रतिशत तक बढ़कर 1,783.6 करोड़ रुपये हो चुका है। 

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की एथर एनर्जी में लगभग 39 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एथर के लिए स्कूटर बिक्री का राजस्व प्राथमिक स्रोत रहा है। इसकी परिचालन आय में कुछ हिस्सा बिक्री-उपरांत और सदस्यता सेवाओं का भी शामिल रहा।

वित्त वर्ष 23 में एथर का शुद्ध घाटा पिछले साल की तुलना में 151.2 प्रतिशत बढ़कर 864.5 करोड़ रुपये हो गया, क्योंकि कंपनी ने वॉल्यूम और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान देना जारी रखा था।

कंपनी के  दो विनिर्माण केंद्र हैं, जिनकी सालाना क्षमता 4,30,000 बैटरी और 4,20,000 वाहन निर्माण करने की है। एपेक्स नामक उन्नत स्कूटर 450एक्स और मौजूदा उत्पाद के साथ एथर का वॉल्यूम वित्त वर्ष 26 तक चार गुना बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement