facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aurobindo Pharma का शेयर 6% लुढ़का, इस वजह से आई स्टॉक में गिरावट

Advertisement

फार्मास्युटिकल कंपनी अरबिंदो फार्मा कंपनी ने कहा कि इस लेटर का अमेरिकी बाजारों में मौजूदा आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Last Updated- August 16, 2024 | 12:25 PM IST
Aurobindo Pharma buyback

Aurobindo Pharma stock falls: फार्मास्युटिकल कंपनी अरबिंदो फार्मा का शेयर शुक्रवार यानी 16 अगस्त को 6.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,422 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि, सुबह 10:47 बजे अरबिंदो फार्मा के शेयर दिन के निचले स्तर पर थे लेकिन बाद में 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,479.45 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करते रहे। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 0.52 फीसदी बढ़कर 79,518.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर की कीमत में गिरावट कंपनी की उस घोषणा के बाद आई है जिसमें उसने बताया है कि उसकी एक शाखा यूजिया फार्मा स्पेशलिटीज यूनिट-III को यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से एक चेतावनी का पत्र मिला है।

फार्मा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ ओएआई के बाद इकाई को एक चेतावनी पत्र मिला है।’’ कंपनी ने इस चेतावनी को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की और हालांकि कहा, ‘‘ अमेरिकी बाजारों में मौजूदा आपूर्ति पर इससे कोई असर नहीं होगा।’’

अरबिंदो फार्मा ने कहा कि वह यूएसएफडीए के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर आधार पर अपने अनुपालन को बढ़ा रही है।

गौरतलब है कि यूएसएफडीए के अधिकारियों ने 22 जनवरी से दो फरवरी 2024 तक तेलंगाना में यूजिया फार्मा स्पेशलिटीज लिमिटेड की विनिर्माण सुविधा यूनिट-III का निरीक्षण किया था। इसके बाद, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इस सुविधा की निरीक्षण वर्गीकरण स्थिति को आधिकारिक कार्रवाई संकेतित (ओएआई) निर्धारित किया था।

Advertisement
First Published - August 16, 2024 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement