facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Avalon Technologies IPO: आज से खुल रहा है IPO, निवेश से पहले जानें डिटेल्स

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 9:50 AM IST
IGI IPO

इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस (EMS) कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज सोमवार यानी 3 अप्रैल को अपना आईपीओ लेकर आने वाली है। ऐसे में अगर आप प्राइमरी मार्केट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन इनवेस्टमेंट के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

बता दें कि पब्लिक ऑफरिंग के लिए 415-436 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया गया है। ये आईपीओ रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 6 अप्रैल तक खुला रहेगा। कंपनी इस IPO के जरिए 865 करोड़ रुपए जुटाने की सोच रही है।

क्या होगा प्राइस बैंड?

DRHP फाइलिंग में कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एवलॉन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस बैंड 415 रुपये प्रति शेयर से लेकर 436 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें 75 फीसदी का कोटा क्यूआईबी के लिए, 15 फीसदी का कोटा NII के लिए और 10 फीसदी का कोटा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए है। यह IPO पब्लिक सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए 3 से 6 अप्रैल तक खुला रहेगा।

कंपनी इस आईपीओ के जरिए 865 करोड़ रुपये जुटानी की कोशिश करेगी । इसमें 320 करोड़ रुपये का फ्रैश इशू और 545 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है, जिसमें प्रमोटर्स और अन्य इन्वेस्टर्स के जरिए शेयर बेचे जा रहे हैं।

जो निवेशक इस आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उन्हें कम से कम 34 शेयरों के लिए 14,824 रुपये की बोली लगानी होगी। बता दें ति इसमें निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 442 शेयर के लिए 1,92,712 रुपये तक की बोली लगा सकता है।

कंपनी IPO के जरिए मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान, वर्किंग कैपिटल के लिए फंड जुटाना और आम कॉरपोरेट जैसी जरूरतों के लिए करेगी। बता दें कि इस साल जनवरी में कंपनी को मार्केट रेगुलेटर सेबी से IPO की मंजूरी मिली थी।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement