facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Avendus Capital बंद करेगी हेज फंड कारोबार

Advertisement

निवेशकों की कम दिलचस्पी के चलते फैसला, स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट और प्राइवेट इक्विटी पर रहेगा फोकस

Last Updated- January 29, 2025 | 11:15 PM IST
Hedge Funds

एवेंडस कैपिटल अपना हेज फंड कारोबार बंद कर रही है और इस वर्टिकल की अगुआई करने वाले एंड्यू हॉलैंड फर्म से बाहर निकल रहे हैं। एवेंडस कैपिटल ने कहा, स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट, प्राइवेट इक्विटी और लॉन्ग-ओनली पब्लिक मार्केट्स में उसकी योजनाएं निवेशकों की खासी दिलचस्पी बनाए रखेगी, लेकिन उसके हेज फंडों ने बहुत ज्यादा झुकाव नहीं देखा है।

बयान में कहा गया है, हमारे निवेशकों के बेहतर हितों का ध्यान रखते हुए सावधानीपूर्वक रणनीतिक समीक्षा और बाजार के उभरते आयाम के साथ चलते हुए हमने परिसंपत्ति प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी पेशकश को फिर से संगठित करने के लिए कदम उठाए हैं। हमने हेज फंड कारोबार को बंद करने और एवेंडस ऐसेट मैनेजमेंट के तहत उपरोक्त रणनीति के विस्तार पर अपना ध्यान केंद्रित करने का फैसला लिया है।

बयान में कहा गया है कि हेज फंड कारोबार की अगुआई कर रहे एंड्यू हॉलैंड फर्म से बाहर निकल रहे हैं। हेज फंड कारोबार के तहत एवेंडस कैपिटल के दो फंड हैं – एवेंडस एबसॉल्यूट रिटर्न और एवेंडस एनहांस्ड रिटर्न। हॉलैंड फरवरी के आखिर तक कंपनी से बाहर निकल सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement