facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Axis Bank Q2FY26 Result: मुनाफा 26% घटकर ₹5,090 करोड़ पर आया, NII 2% बढ़ी

Advertisement

तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज आय (Net Interest Income - NII) सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 13,744 करोड़ रुपये हो गई

Last Updated- October 15, 2025 | 5:15 PM IST
Axis Bank

Axis Bank Q2FY26 Result: देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एक्सिस बैंक ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q2FY26 में बैंक का मुनाफा 26 फीसदी घटकर 5,090 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 6,918 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज आय (Net Interest Income – NII) सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 13,744 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 13,483 करोड़ रही थी।

Also Read: Housing Sale Q3: प्रीमियम सेगमेंट की ओर बढ़ रहा हाउसिंग मार्केट, वैल्यू के हिसाब से बिक्री 14% बढ़ी, संख्या में घटी

एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 0.44% रहा

एक्सिस बैंक की परिचालन आय जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 3 फीसदी घटकर 10,413 करोड़ रुपये रह गई। बैंक की सितंबर, 2025 के अंत तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) 1.46 फीसदी रहीं। वहीं नेट एनपीए 0.44 फीसदी रहा जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 0.34 फीसदी था।

एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा, “इस तिमाही में, हमने एक संस्था के रूप में खुद को लगातार चुनौती दी ताकि वास्तविक प्रगति हासिल की जा सके। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने से लेकर क्रेडिट की पहुंच बढ़ाने और उद्यमियों को सशक्त बनाने तक, हमारे इनोवेशन वास्तविक जरूरतों को सटीकता और पैमाने के साथ पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “आगे बढ़ते हुए, हमारा ध्यान एक ऐसे बैंक का निर्माण करने पर रहेगा जो चुस्त, समावेशी और हर परिस्थिति में टिकाऊ हो। एक ऐसा बैंक जो तेजी से बदलती दुनिया में उद्देश्य के साथ नेतृत्व करे।”

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 4:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement