facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑटो सेक्टर के इस शेयर में आएगी तेजी! ब्रोकरेज ने दिया ₹1,860 का टारगेट, 6 महीने में मिल सकता है तगड़ा मुनाफा!

Advertisement

एक्सिस सिक्योरिटीज ने ऑटोमोटिव एक्सेल लिमिटेड पर 'BUY' रेटिंग देते हुए 1,860 रुपये का टारगेट दिया है, जिससे मध्यम अवधि में शानदार रिटर्न की उम्मीद है

Last Updated- April 11, 2026 | 2:28 PM IST
Stock Market today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर में चल रही हलचल के बीच ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने ऑटोमोटिव एक्सेल लिमिटेड (Automotive Axle Ltd) के शेयरों को लेकर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कंपनी के मजबूत आर्थिक स्थिति और आने वाले समय की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए इसे ‘BUY’ रेटिंग दी गई है। ब्रोकरेज का मानना है कि आगे चलकर कंपनी के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल सकता है और साथ ही उसके मार्जिन भी बेहतर हो सकते हैं।

टारगेट प्राइस और निवेश का समय

एक्सिस सिक्योरिटीज ने ऑटोमोटिव एक्सेल लिमिटेड के लिए 1,860 रुपये का लक्ष्य (Target Price) निर्धारित किया है। 9 अप्रैल 2026 तक कंपनी के शेयर की कीमत 1,689 रुपये थी, जिसके मुकाबले यह लक्ष्य टारगेट 10% की संभावित बढ़त को दिखाता है। बीते शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को कंपनी का शेयर BSE पर 1.67 फीसदी की उछाल के साथ 1723.85 रुपये पर बंद हुआ था।

ब्रोकरेज ने इस निवेश के लिए 3 से 6 महीने की ‘मध्यम अवधि’ का नजरिया अपनाने की सलाह दी है। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 में प्रति शेयर आय (EPS) 116.5 रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है, जो वित्त वर्ष 2025 के 102.9 रुपये के मुकाबले बेहतर है।

Also Read: ₹30 का मोटा डिविडेंड! दिग्गज गोल्ड लोन कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

मार्जिन में सुधार और कैपेसिटी में विस्तार

कंपनी के मुनाफे में सुधार का एक बड़ा कारण इसका बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और मजबूत कॉस्ट मैनेजमेंट बताया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन बढ़कर 11.4% हो गया है, जबकि पिछली तिमाही में यह 10.5% था।

मैनेजमेंट का मानना है कि अगर बाजार में वॉल्यूम रिकवरी बनी रहती है तो आने वाले समय में यह मार्जिन 13% से भी ऊपर जा सकता है। फिलहाल ऑटोमोटिव एक्सेल लिमिटेड अपनी कुल कैपेसिटी के करीब 80% पर काम कर रही है और कंपनी वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक अपनी पूरी कैपेसिटी बढ़ाने को धीरे-धीरे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

नए रेगुलेटरी और भविष्य की रणनीति

अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए नियमों के तहत 9 मीटर से अधिक लंबी सभी शहरी बसों के लिए ‘लो-फ्लोर’ (400 mm) डिजाइन जरूरी होने जा रहा है। इस बदलाव को देखते हुए कंपनी अपने बस एक्सेल के रोडमैप पर दोबारा विचार कर रही है और ग्लोबल एक्सेल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की संभावनाओं को भी तलाश रही है। साथ ही, अशोक लेलैंड जैसे बड़े ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध और वैश्विक स्तर पर एक्सेल आउटसोर्सिंग का बढ़ता ट्रेंड कंपनी के लिए आने वाले समय में फायदेमंद साबित हो सकता है।

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, एक तरफ कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ग्राहकों पर ज्यादा निर्भरता जैसे जोखिम बने हुए हैं, लेकिन दूसरी तरफ कंपनी की मजबूत बाजार हिस्सेदारी और लगातार हो रहा क्षमता विस्तार इसे भविष्य के लिए एक मजबूत निवेश विकल्प बनाता है।

Advertisement
First Published - April 11, 2026 | 2:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement