facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

साल भर से टूट रहा था Steel stock, ब्रोकरेज ने कहा- अब खरीदने का आया समय, ₹130 तक जा सकता है भाव

Advertisement

सेफगार्ड ड्यूटी और कीमतों में तेजी के बीच SAIL में निवेश का मौका

Last Updated- March 19, 2025 | 5:32 PM IST
Steel

एक्सिस सिक्योरिटीज ने सरकारी स्टील कंपनी SAIL (Steel Authority of India Limited) के शेयर पर अपनी रेटिंग को HOLD से बढ़ाकर BUY कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने SAIL का टारगेट प्राइस 115 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। वर्तमान में SAIL का शेयर करीब 113.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, यानी यहां से करीब 15% तक मुनाफा कमाने का मौका है।

स्टील पर सेफगार्ड ड्यूटी का असर

रिपोर्ट के मुताबिक, देश में स्टील के आयात में कमी देखने को मिल रही है। पिछले साल अगस्त 2024 में स्टील का नेट इंपोर्ट 0.7 मिलियन टन तक पहुंच गया था। लेकिन फरवरी 2025 में यह घटकर 0.2 मिलियन टन रह गया है। इसका मुख्य कारण है सरकार द्वारा स्टील इंपोर्ट पर सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की जांच। 18 मार्च 2025 को DGTR ने 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे घरेलू स्टील कंपनियों को फायदा मिलेगा।

स्टील कीमतों में तेजी

इस खबर की अटकलों के चलते भारतीय स्टील कंपनियों ने मार्च के पहले हफ्ते में HRC और CRC की कीमतों में 1100-1500 रुपये प्रति टन तक इजाफा किया है। फिलहाल, मुंबई में HRC के दाम जनवरी के 47,000 रुपये प्रति टन से बढ़कर मार्च में 50,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गए हैं।

लागत में नरमी से फायदा

स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाले कोकिंग कोल और आयरन ओर की कीमतों में भी ज्यादा तेजी नहीं है। कोकिंग कोल के दाम जनवरी से 11% घटकर $176 प्रति टन रह गए हैं, जबकि आयरन ओर के दाम मामूली 3% बढ़कर $103 प्रति टन पर हैं।

निवेशकों के लिए अच्छा मौका

एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि स्टील सेक्टर में स्प्रेड (मुनाफा मार्जिन) अब निचले स्तर से रिकवर हो रहा है। SAIL का शेयर अपने लॉन्ग टर्म औसत पी/बी वैल्यू के मुकाबले अभी भी सस्ता है। इसलिए ब्रोकरेज हाउस ने SAIL में निवेश को आकर्षक बताया है।

गौर करने वाली बात है कि SAIL का शेयर बीते एक साल में 7% और छह महीने में 10% टूटा है। हालांकि, लॉन्गटर्म में शेयर ने अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement