facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Azad Engineering IPO : प्राइस बैंड 499-524 रुपये प्रति शेयर तय, 20 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ

Advertisement

Azad Engineering IPO का इश्यू का आकार 740 करोड़ रुपये है।

Last Updated- December 15, 2023 | 10:04 AM IST
CIEL IPO

Azad Engineering IPO : आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ का प्राइस बैंड 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर 499-524 रुपये के बीच तय किया गया है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन की तारीख बुधवार, 20 दिसंबर निर्धारित की गई है और शुक्रवार, 22 दिसंबर को बंद होगी। आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों को आवंटन मंगलवार, 19 दिसंबर को हो सकता है।

फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयरों के फेस वैल्यू का 249.50 गुना

फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयरों के फेस वैल्यू का 249.50 गुना है, और कैप मूल्य इक्विटी शेयरों के फेस वैल्यू का 262 गुना है। आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ का लॉट साइज 28 इक्विटी शेयर और उसके बाद 28 इक्विटी शेयरों के गुणकों में है।

आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ ने योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए 50 फीसदी शेयर, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए कम से कम 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम 35 फीसदी शेयर रिजर्व किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कर्मचारियों के लिए कुल मिलाकर 4 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर रिजर्व किए हैं।

Also read: Happy Forgings IPO: प्राइस बैंड 808-850 रुपये प्रति शेयर निर्धारित; इस दिन होगी लिस्टिंग

आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ का GMP

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, आज आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ का GMP या ग्रे मार्केट प्रीमियम 0 रुपये था, जिसका मतलब है कि शेयर ग्रे मार्केट में बिना किसी प्रीमियम या छूट के 524 रुपये के अपने निर्गम मूल्य पर कारोबार कर रहे थे।

‘ग्रे मार्केट प्रीमियम’ निवेशकों की निर्गम मूल्य से अधिक भुगतान करने की तैयारी को दर्शाता है।

कंपनी IPO के माध्यम से जुटाएगी 740 करोड़ रुपये

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, कंपनी आईपीओ के तहत 240 करोड़ रुपये तक के फ्रेस शेयर इश्यू करेगा। इसके साथ ही कंपनी एक प्रमोटर और अन्य बेचने वाले शेयरधारकों द्वारा 500 करोड़ रुपये तक के शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत पेश करेगा। आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ इश्यू का आकार 740 करोड़ रुपये है। आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड विमान के लिए टर्बाइन और पार्ट्स का निर्माण करती है।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement