facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Azad Engineering Share Price: Sachin Tendulkar ने किया है इस कंपनी में निवेश, शेयर में आज लगा 20% का अपर सर्किट

Advertisement

Azad Engineering Share Price: यह बढ़ोतरी कंपनी को रोल्स-रॉयस से पर्याप्त ऑर्डर हासिल करने के बाद देखने को मिली है।

Last Updated- January 30, 2024 | 5:08 PM IST
Representative Image

Azad Engineering Share Price: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) के शेयरों में आज यानी मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर को आज 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है, जो कि ₹854.30 के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

Rolls-Royce के कारण आई कंपनी के शेयरों में तेजी

कंपनी के शेयरों में यह तेजी पिछले कारोबारी सत्र में आई 5.30% की बढ़त के बाद हुई है। बता दें कि यह बढ़ोतरी कंपनी को रोल्स-रॉयस से पर्याप्त ऑर्डर हासिल करने के बाद देखने को मिली है।

इन खिलाड़ियों ने लगाया है कंपनी में दांव

सचिन तेंडुलकर, साइना नेहवाल, वीवीएस लक्ष्मण और पी वी सिंधु जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने इस कंपनी में निवेश किया है।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने ने 10 महीने में कंपनी में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

Rolls-Royce के साथ हुआ कॉन्ट्रैक्ट

सोमवार को एक्सचेंज को मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने Rolls-Royce के साथ 7 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत आजाद इंजीनियरिंग डिफेंस और मिलेट्री एयरक्राफ्ट के लिए जरूरी इंजन पार्ट्स बनाएगी।

कंपनी ने पेश किया था आईपीओ

आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ पिछले महीने ही खुला था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 499 रुपये से 524 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी ने 28 शेयरों का एक लॉट बनाया था, जिस वजह से एक इन्वेस्टर्स को कम से कम 14,672 रुपये का दांव लगाना पड़ा था।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement