facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

150 रुपये डिविडेंड और 12,000 रुपये बायबैक प्राइस, Bajaj Auto का बड़ा ऐलान

Advertisement

BSE पर कंपनी का शेयर आज 2.50 प्रतिशत बढ़कर 10,572.85 रुपये पर कारोबार करता दिखा

Last Updated- May 07, 2026 | 11:48 AM IST
Bajaj Auto

बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा, राजस्व और वाहन बिक्री सभी में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड और 5,633 करोड़ रुपये के बड़े शेयर बायबैक का भी ऐलान किया है। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।

150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी ने बताया कि यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड है। कंपनी ने 29 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा। अगर AGM में शेयरधारकों से मंजूरी मिलती है, तो डिविडेंड की रकम 24 जुलाई 2026 के आसपास निवेशकों के खाते में भेज दी जाएगी।

कंपनी ने किया बड़े बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो ने पिछले दो साल में दूसरी बार शेयर बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी करीब 5,633 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी। यह पिछले चार साल का सबसे बड़ा बायबैक माना जा रहा है। कंपनी ने बायबैक प्राइस 12,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जो BSE पर पिछले बंद भाव से करीब 16.3 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी कुल 46.9 लाख शेयर खरीदेगी, जो कुल इक्विटी शेयरों का लगभग 1.68 प्रतिशत है। कंपनी के मुताबिक डिविडेंड और बायबैक को मिलाकर कुल 9,825 करोड़ रुपये शेयरधारकों को लौटाए जाएंगे, जो FY26 के पूरे प्रॉफिट आफ्टर टैक्स के बराबर है।

चौथी तिमाही में मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में बजाज ऑटो का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 34 प्रतिशत बढ़कर 2,746 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,049 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट बढ़कर 3,492 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 1,801 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि रिकॉर्ड बिक्री और विदेशी मुद्रा से हुए फायदे की वजह से नतीजे मजबूत रहे।

राजस्व और EBITDA में भी उछाल

Q4 FY26 में कंपनी का स्टैंडअलोन ऑपरेशन से राजस्व 32 प्रतिशत बढ़कर 16,005 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 12,148 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA 35.6 प्रतिशत बढ़कर 3,322 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 20.8 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल 20.2 प्रतिशत था। हालांकि कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 15,390 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 10,219 करोड़ रुपये था।

वाहन बिक्री में शानदार तेजी

चौथी तिमाही में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 13.71 लाख यूनिट रही। पिछले साल इसी अवधि में यह 11.02 लाख यूनिट थी। टू-व्हीलर बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 11.66 लाख यूनिट हो गई, जबकि कमर्शियल व्हीकल बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 2.04 लाख यूनिट पहुंच गई। घरेलू बाजार में भी कंपनी की बिक्री मजबूत रही। घरेलू टू-व्हीलर बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 6.21 लाख यूनिट रही, जबकि घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री भी 24 प्रतिशत बढ़ी।

पूरे साल में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत

पूरे FY26 में बजाज ऑटो का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट बढ़कर 10,574 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में 7,324 करोड़ रुपये था। कंपनी का कुल राजस्व बढ़कर 62,905 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 50,994 करोड़ रुपये था। FY26 में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 51.17 लाख यूनिट हो गई।

शेयर में आई तेजी

मजबूत तिमाही नतीजों, डिविडेंड और बायबैक के ऐलान के बाद बजाज ऑटो के शेयर में तेजी देखने को मिली। BSE पर कंपनी का शेयर आज 2.50 प्रतिशत बढ़कर 10,572.85 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

Advertisement
First Published - May 7, 2026 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement