facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Auto का Mcap पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के पार, बायबैक की घोषणा के बाद शेयरों में उछाल

Advertisement

Bajaj Auto के शेयरों में यह उछाल बोर्ड की तरफ से 10,000 रुपये प्रति शेयर पर 4,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी देने के ऐलान के बाद आया है।

Last Updated- January 09, 2024 | 2:01 PM IST
Bajaj Auto Q4 results

Bajaj Auto’s market cap: बजाज ऑटो का मार्केट कैप पहली बार 2 ट्रिलियन रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार के इंट्राडे कारोबार में BSE पर दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी का स्टॉक 6 प्रतिशत बढ़कर 7,420 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

बजाज ऑटो के शेयरों में यह उछाल बोर्ड की तरफ से 10,000 रुपये प्रति शेयर पर 4,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी देने के ऐलान के बाद आया है।

पिछले एक साल में बजाज ऑटो के शेयर का शानदार प्रदर्शन 

पिछले एक साल में बजाज ऑटो के शेयर ने 105 प्रतिशत के उछाल के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसकी तुलना में इस अवधि के दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 18 फीसदी और एसएंडपी बीएसई ऑटो इंडेक्स 43 फीसदी चढ़ा है।

शेयर की कीमतों में आज तेजी के बाद बजाज ऑटो का मार्केट कैप आज इंट्राडे कारोबार में 2 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा हो गया। BSE के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1:45 बजे बजाज ऑटो 1.78 प्रतिशत या 124.20 रुपये बढ़कर 7109.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और इस समय इसका मार्केट कैप 2.01 ट्रिलियन रुपये था।

बजाज ऑटो का बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो (Bajaj Auto buyback) ने सोमवार को ऐलान किया कि कंपनी टेंडर रूट के जरिये 40 लाख शेयरों को बायबैक करेगी। यह आंकड़ा बजाज ऑटो के आउटस्टेंडिंग शेयरों का 1.41 प्रतिशत है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी के प्रमोटर, जिनके पास वर्तमान में 54.94 प्रतिशत हिस्सेदारी है, भी बायबैक में भाग लेंगे।

बजाज ऑटो ने इंट्राडे कारोबार के दौरान महिंद्रा को छोड़ा पीछे

बजाज ऑटो का मार्केट कैप सोमवार को शुरूआती कारोबार के दौरान 2.02 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया और एक समय महिंदा एंड महिंद्रा को भी पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, महिंद्रा के शेयरों में तेजी और बजाज ऑटो के शेयर में मामूली कमी के बाद वापस पुरानी जैसी हो गई।

महिंद्रा का मार्केट कैप 2.03 लाख करोड़ है जबकि ऑटो सेक्टर में मारुति सुजुकी 3.13 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ नंबर वन और टाटा मोटर्स 2.89 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

मार्केट कैप के लिहाज ये है भारत की टॉप 5 कंपनियां

1.मारुति सुजुकी – 3.13 लाख करोड़
2. टाटा मोटर्स – 2.89 लाख करोड़
3. महिंद्रा एंड महिंद्रा – 2.03 लाख करोड़
4. बजाज ऑटो – 2.02 लाख करोड़
5. आयशर मोटर्स – 1.06 लाख करोड़

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement