facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finance: BHFL IPO की खबरों से शेयर 7% चढ़ा

Advertisement

दो सप्ताह में 13 प्रतिशत चढ़ा बजाज फाइनैंस का शेयर

Last Updated- March 28, 2024 | 11:39 PM IST
RBI declines Bajaj Fin request to operate in Philippines

बजाज फाइनैंस का शेयर गुरुवार को दिन के कारोबार में बीएसई पर 3 प्रतिशत चढ़कर 7,235 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया था। शेयर में इन खबरों की वजह से तेजी आई कि कंपनी अपनी आवासीय वित्त इकाई बजाज हाउसिंग फाइनैंस (बीएचएफएल) का आईपीओ 80,000-85,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर लाने की योजना बना रही है।

बजाज फाइनैंस का शेयर गुरुवार को लगातार सातवें दिन तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। पिछले दो सप्ताह में यह शेयर 13 प्रतिशत चढ़ा है। बीएचएफएल होम लोन, संपत्ति के बदले कर्ज और वेतनभोगी तथा स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए लीज रेंटल डिस्काउंटिंग जैसी ऋण योजनाएं मुहैया कराती है। कंपनी निर्माण के लिए बी साखदार बिल्डरों को वित्त मुहैया कराती है।

30 सितंबर 2022 को आरबीआई ने नए नियमों के तहत बजाज फाइनैंस और बीएचएफएल को 16 एनबीएफसी (आवास वित्तीय कंपनियों समेत) की सूची में अपर लेयर एनबीएफसी के तौर पर चिन्हित एवं वर्गीकृत किया था। यह कदम अपर लेयर एनबीएफसी के लिए सूचीबद्धता के नियामकीय मानकों पर अमल को ध्यान में रखकर उठाया गया ।

आईपीओ के जरिये करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी घटाए जाने का अनुमान है। बीएचएफएल 85,929 करोड़ रुपये की एयूएम (दिसंबर 2023 की तिमाही तक) के साथ बड़े ग्राहक आधार को सेवा मुहैया कराती है। वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में कंपनी का सकल एनपीए और शुद्ध एनपीए क्रम से 0.25 प्रतिशत और 0.10 प्रतिशत रहा।

पिछले सप्ताह, ब्रोकरेज फर्म बीएनपी पारिबा ने आउटपरफॉर्मिंग रेटिंग के साथ बजाज फाइनैंस पर कवरेज शुरू किया है और इसके लिए 9,040 रुपये का कीमत लक्ष्य तय किया है।

Advertisement
First Published - March 28, 2024 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement