facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bonus + Dividend + Stock Split= Bajaj Finance 29 अप्रैल को कर सकता है तीन बड़े ऐलान

Advertisement

Bajaj Finance ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि 29 अप्रैल को उसकी बोर्ड मीटिंग में मार्च तिमाही के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।

Last Updated- April 24, 2025 | 5:00 PM IST
Bajaj Finance

Bajaj Finance अपने निवेशकों को जल्द ही तीन बड़ी सौगात दे सकती है। कंपनी ने बताया है कि वो 29 अप्रैल 2025 को बोर्ड मीटिंग करने जा रही है। इस मीटिंग में तिमाही नतीजों के साथ-साथ तीन अहम प्रस्तावों पर भी फैसला हो सकता है – स्पेशल डिविडेंड, शेयर स्प्लिट (Stock Split) और बोनस शेयर (Bonus Share)।

बाजार को दी गई जानकारी

Bajaj Finance ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि 29 अप्रैल को उसकी बोर्ड मीटिंग में मार्च तिमाही के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, बोर्ड इस बात पर भी विचार करेगा कि कंपनी अपने शेयरों को विभाजित (Split) करे, बोनस शेयर जारी करे और निवेशकों को एक बार का विशेष डिविडेंड दे।

Also Read: Nestle India Q4 Results 2025: कंपनी ने 1,000% डिविडेंड का ऐलान किया, मुनाफा और कमाई के आंकड़े देखें

क्या-क्या हो सकता है फैसला

कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, जो प्रस्ताव बोर्ड के सामने आएंगे, वे इस प्रकार हैं:

  • शेयर स्प्लिट – यानी अभी जो शेयर ₹2 का है, उसे छोटे हिस्सों में बांटा जाएगा ताकि निवेशकों को अधिक शेयर मिलें और शेयर की कीमत सस्ती हो जाए।
  • बोनस शेयर – मौजूदा शेयरधारकों को मुफ्त में अतिरिक्त शेयर दिए जा सकते हैं।
  • विशेष डिविडेंड – साल 2024-25 के लिए कंपनी एक अंतरिम यानी स्पेशल डिविडेंड देने पर विचार कर रही है।

पहले भी हुआ था ऐसा

अगर इस बार ये प्रस्ताव पास होते हैं, तो यह Bajaj Finance के इतिहास में दूसरी बार होगा जब ऐसा बड़ा कॉर्पोरेट एक्शन लिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने 2016 में 1:1 बोनस शेयर दिए थे और उस समय शेयर का स्प्लिट 5:1 के अनुपात में हुआ था, यानी एक शेयर को पांच हिस्सों में बांट दिया गया था।

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement