facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मॉर्गेज इकाई के आईपीओ से पहले बजाज फिनसर्व व फाइनैंस में तेजी

Advertisement

आईपीओ में बजाज फिनसर्व व बजाज फाइनैंस के शेयरधारकों के लिए विशेष कोटा होगा। इन दोनों कंपनियों को प्रवर्तकों के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।

Last Updated- August 26, 2024 | 9:44 PM IST
H.M. Electro Mech IPO

बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनैंस के शेयर सोमवार को मॉर्गेज उधारी इकाई बजाज हाउसिंग फाइनैंस के 7,000 करोड़ रुपये के आईपीओ की घोषणा से पहले चढ़ गए। यह आईपीओ सितंबर के पहले पखवाड़े में आ सकता है। आईपीओ में बजाज फिनसर्व व बजाज फाइनैंस के शेयरधारकों के लिए विशेष कोटा होगा। इन दोनों कंपनियों को प्रवर्तकों के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।

बजाज फिनसर्व का शेयर 2.84 फीसदी चढ़ा जबकि बजाज फाइनैंस में 0.6 फीसदी का इजाफा हुआ। बजाज फाइनैंस के पास बजाज हाउसिंग की 100 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि बजाज फिनसर्व के पास बजाज फाइनैंस की 51.34 फीसदी हिस्सा है। बजाज हाउसिंग के आईपीओ में बजाज फाइनैंस 3,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी जबकि 4,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। विशेष कोटे के तहत आवेदन के लिए शेयरधारक रिकॉर्ड तारीख जल्द आ सकती है।

पटेल रिटेल, गरुड़ कंस्ट्रक्शन के आईपीओ को मंजूरी

सेबी ने पटेल रिटेल और गरुड़ कंस्ट्रक्शन ऐंड इंजीनियरिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी दे दी है। दोनों कंपनियों के लिए बाजार नियामक ने अपना ऑब्जर्वेशन पिछले हफ्ते दिया था। महाराष्ट्र की सुपरमार्केट शृंखला पटेल रिटेल ने अप्रैल में आईपीओ के लिए आवेदन किया था और उसकी योजना 10 रुपये वाले 90 लाख नए शेयर जारी करने की है। साथ ही 10 लाख शेयरों का ओएफएस भी होगा।

प्रवर्तक धनजी पटेल और बेचर पटेल अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे। गरुड़ कंस्टक्र्शन ने जून में अपना आईपीओ दस्तावेज दोबारा जमा कराया था। फर्म के आईपीओ में 5 रुपये वाले 1.83 करोड़ नए शेयर जारी होंगे जबकि प्रवर्तक पीकेएच वेंचर्स का 95 लाख शेयरों का ओएफएस भी होगा।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement