facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Housing बनी देश की सबसे वैल्यूएबल हाउसिंग फाइनैंस कंपनी, शेयर पहले दिन 136% चढ़े

Advertisement

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6,560 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन 11 सितंबर को 63.60 गुना अभिदान मिला था।

Last Updated- September 16, 2024 | 7:57 PM IST
Bajaj Housing becomes the country's most valuable housing finance company, shares rise 136% on the first day Bajaj Housing बनी देश की सबसे वैल्यूएबल हाउसिंग फाइनैंस कंपनी, शेयर पहले दिन 136% चढ़े

बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्धता के दिन ही करीब देश की सबसे मूल्यवान आवास वित्त कंपनी बन गई। बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर की बाजार में शुरुआत काफी अच्छी रही। कंपनी का शेयर पहले दिन के कारोबार में 70 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब 136 प्रतिशत चढ़कर 165 रुपये के भाव पर बंद हुए।

शेयर भाव में जोरदार तेजी आने से कारोबार के अंत में बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 1,37,406.09 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही बजाज हाउसिंग फाइनेंस देश की सबसे मूल्यवान आवास वित्त कंपनी बन गई। हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (हुडको) 49,476.96 करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 37,434.54 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ तीसरे और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 27,581.41 करोड़ रुपये मूल्यांकन के साथ चौथे स्थान पर है।

Also read: Bajaj Housing Finance के IPO की बाजार में धमाकेदार एंट्री! एक झटके में निवेशकों का पैसा डबल, मिला 114% का मुनाफा

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6,560 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन 11 सितंबर को 63.60 गुना अभिदान मिला था। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 66-70 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

शेयर बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुपालन में की गई थी। इसके मुताबिक, अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए सितंबर, 2025 तक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होना आवश्यक है। यह फर्म आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की खरीद और नवीनीकरण के लिए वित्त मुहैया कराती है।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 7:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement